इंडिगो ने बताया कि इस्तांबुल से दिल्ली जा रही इंडिगो की उड़ान 6ई 12 में तकनीकी खराबी के कारण देरी हुई। यात्रियों को देरी के बारे में जानकारी दी गई, जलपान परोसा गया और हवाई अड्डे पर प्रतीक्षा समय को कम करने के लिए आवश्यक व्यवस्था तुरंत की गई। आवश्यक जांच के बाद उसी विमान ने गंतव्य के लिए उड़ान भरी।