फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Updates: अफ्रीकी देश मॉरिटानिया के पास समुद्र में नाव पलटी; 15 लोगों की मौत, दर्जनों प्रवासी लापता

Thu, 25 Jul 2024 07:07 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

अफ्रीकी देश मॉरिटानिया के पास सोमवार को समुद्र में नाव पलटने से कम से कम 15 प्रवासियों की मौत हो गई और दर्जनों लोगों के लापता होने की आशंका है। इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (आईओएम) और स्थानीय सूत्रों ने बुधवार को इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन


आईओएम के अनुसार, गाम्बिया में करीब 300 लोग नाव पर सवार हुए थे। 22 जुलाई को जब नाव मॉरिटानिया की राजधानी नौआकचॉट के पास पहुंची तो नाव समुद्र में पलट गई। पलटने से पहले नाव समुद्र में सात दिन रही। नाव पर सवार ज्यादातर लोग सेनेगल और गैम्बियन थे। 

आईओएम ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, नौआकचॉट में एक नाव पलटने से 15 प्रवासियों की मौत और समुद्र में 195 से अधिक लोगों के लापता होने की आशंका से हम बहुत दुखी हैं। संयुक्त राष्ट्र प्रवासन एजेंसी ने कहा, जीवित बचे लोगों में से 10 लोगों को तत्काल चिकित्सा देखभाल के लिए अस्पतालों में भेजा गया और चार अकेले और अलग किए गए बच्चों की पहचान की गई।
विज्ञापन


आईओएम के बयान में कहा गया है कि जून के बाद से मॉरिटानिया में 6,000 से अधिक जीवित प्रवासियों के साथ 76 से अधिक नावें उतरी हैं, जिनमें कम से कम 190 मृत और लापता प्रवासी हैं।

जर्मनी : कट्टरपंथ फैलाने वाले मुस्लिम संघ पर लगाया प्रतिबंध
जर्मनी ने इस्लामिक सेंटर हैम्बर्ग व उसके सहायक केंद्रों पर कट्टरपंथ के प्रसार को लेकर पाबंदी लगा दी गई है। गृह मंत्रालय ने कहा, प्रतिबंध इसलिए लगाया गया क्योंकि संगठन ने ईरान के शिया मुस्लिम सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के प्रतिनिधि के रूप में काम किया और जर्मनी में एक इस्लामी क्रांति लाने की कोशिश की थी। इसके सहायक संगठनों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही 4 शिया मस्जिदें भी बंद कर दी जाएंगी। 
विज्ञापन

इथियोपिया में बड़े भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 229 हुई
इथियोपिया के एक दूरस्थ क्षेत्र में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में दो दिनों के भीतर 229 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में कई ऐसे भी हैं, जो पीड़ितों को बचाने की कोशिश में जुटे थे। पीएम अबी अहमद ने इसे भयानक क्षति बताया है। स्थानीय प्रशासक दागमावी आयेले ने बताया, भूस्खलन दक्षिणी केंचो शाचा गोजदी प्रांत में हुआ। इस घटना में अब तक सिर्फ पांच लोगों को ही जीवित निकाला जा सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें