फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Updates: लाहौर हाईकोर्ट में इमरान खान ने दायर की याचिका, सैन्य हिरासत में सौंपे जाने की संभावना

Thu, 25 Jul 2024 12:59 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

इंडिगो ने बताया कि इस्तांबुल से दिल्ली जा रही इंडिगो की उड़ान 6ई 12 में तकनीकी खराबी के कारण देरी हुई। यात्रियों को देरी के बारे में जानकारी दी गई, जलपान परोसा गया और हवाई अड्डे पर प्रतीक्षा समय को कम करने के लिए आवश्यक व्यवस्था तुरंत की गई। आवश्यक जांच के बाद उसी विमान ने गंतव्य के लिए उड़ान भरी।

विज्ञापन

वियतनाम के महासचिव फूट्रोंग के राजकीय अंतिम संस्कार में डोभाल ने भाग लिया
वियतनाम के भारतीय दूतावास ने बताया राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज हनोई में वियतनाम के महासचिव गुयेन फूट्रोंग के राजकीय अंतिम संस्कार में भाग लिया और राष्ट्रपति लाम, प्रधानमंत्री फाम मिन्हचिन और शोक संतप्त परिवार के प्रति व्यक्तिगत रूप से संवेदना व्यक्त की। 
 

9 मई के दंगों के केस में इमरान खान ने दायर की याचिका, सैन्य हिरासत में सौंपे जाने की संभावना 
पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने 9 मई के दंगों के मामलों में खुद को सैन्य हिरासत में सौंपे जाने की संभावना के खिलाफ याचिका दायर की है। उन्होंने दलील दी है कि घटनाओं में शामिल बंदियों को नागरिक अदालतों के अधिकार क्षेत्र में रहना चाहिए। इस मामले में इमरान खान के वकील उजैर करामत ने लाहौर उच्च न्यायालय में याचिका दायर की। एक अखबार की रिपोर्ट के अनुसार सरकार और सभी चार प्रांतों के महानिरीक्षकों (आईजी) को मामले में प्रतिवादी बनाया गया है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान ने कहा कि जनरल हेडक्वार्टर (जीएचक्यू) में विरोध प्रदर्शन भड़काने का आरोप लगाते हुए एक झूठी कहानी गढ़ी गई है। उन्होंने 9 मई की घटना को लेकर कहा कि घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज चुराने वाले ही असली अपराधी हैं।
विज्ञापन

39 सांसद इमरान खान की पार्टी के सांसद के रूप में अधिसूचित
पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के 39 सफल सांसदों को सांसद के रूप में अधिसूचित किया है। सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षित सीटों के मामले में अपने फैसले में शीर्ष निर्वाचन निकाय को ऐसा करने का आदेश दिया था। एक अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, 39 एमएनए (पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के सदस्य) के लिए अधिसूचना बुधवार को जारी की गई। 12 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) को राष्ट्रीय और प्रांतीय विधानसभाओं में महिलाओं और गैर-मुस्लिमों के लिए आरक्षित सीटें प्राप्त करने के योग्य घोषित किया। इस तरह पार्टी को संसदीय पार्टी घोषित करके विधायिका में नया जीवन मिला। 8-5 के मत के बावजूद, सभी 13 न्यायाधीशों ने पीटीआई को संसदीय पार्टी घोषित किया। बहुमत के फैसले में स्पष्ट किया गया कि ईसीपी की तरफ से पीटीआई उम्मीदवारों के रूप में दिखाए गए 80 एमएनए में से 39 पीटीआई के थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें