फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट: मशहूर अमेरिकी अरबपति रे डालियो ने कहा- भारत की सबसे बड़ी और तेज आर्थिक वृद्धि तय

Fri, 17 Feb 2023 05:19 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

दुबई में वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट को संबोधित करते हुए मशहूर अरबपति अमेरिकी निवेशक रे डालियो ने कहा, बीते 10 वर्षों के अध्ययन के मुताबिक, आज जो तस्वीर दिख रही है, उसके आधार पर दावे के साथ कहा जा सकता है, भारत का भविष्य उज्ज्वल है।
विज्ञापन
US billionaire Ray Dalio - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आने वाले दिनों में भारत में सबसे बड़ी और सबसे तेज वृद्धि करेगा। संयुक्त अरब अमीरात में वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट को संबोधित करते हुए मशहूर अरबपति अमेरिकी निवेशक रे डालियो ने यह दावा किया। उन्होंने कहा, बीते 10 वर्षों के अध्ययन के मुताबिक, आज जो तस्वीर दिख रही है, उसके आधार पर दावे के साथ कहा जा सकता है, भारत का भविष्य उज्ज्वल है।

विज्ञापन


डालियो ने कहा, एक दशक में दुनिया के बाकी देशों के मुकाबले भारत में सबसे तेज और बड़े बदलाव हुए हैं  और अब भी तेज रफ्तार बदलाव जारी हैं। कहा, अमेरिका-चीन के बीच जारी शक्ति संघर्ष के दौर में भारत को इसकी तटस्थता का फायदा होगा। हालांकि उन्होंने भारत को एक मुश्किल बाजार बताते हुए कहा कि इसकी  तरक्की  दिलचस्प है।

प्रसिद्ध लेखक भी हैं डालियो
डालियो उन चुनिंदा लोगों में हैं, जो निवेशक के साथ लेखक के तौर पर भी विख्यात हैं। उनकी किताब 'प्रिंसिपल फॉर डीलिंग विथ द चेंजिंग वर्ल्ड ऑर्डर : व्हाई नेशन्स सक्सीड एंड फेल' पिछले दिनों चर्चा में रही।  इस किताब में उन्होंने बीते 500 वर्ष के 10 सबसे बड़े साम्राज्यों के उदय और पतन विश्लेषण किया है। डालियो कहते हैं, लंबी शांति, समृद्धि की अवधि आमतौर पर तब आती है, जब लोगों को इसकी आदत हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें