आप जो खाते हैं उसका प्रभाव आपकी सेहत पर सबसे ज्यादा पड़ता हैं। स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक और ताजा खाना हम सभी चाहते हैं चाहे वो मांसाहारी हो या शाकाहारी। लेकिन दुनिया भर में खाने-पीने का चलन कुछ इस तरह बदला है कि लोग ज्यादा मांसाहारी की बजाय शाकाहारी खाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
अमेरिका में लोगों के वेज-नॉन वेज खाने की पसंद पर एक अध्ययन किया गया है। यहां के रेस्त्रां कंसलटेंसी ग्रुप 'बाैम व्हाइटमैन' की हालिया रिपोर्ट में साल 2018 के फूड ट्रेंड के बारे में बताया गया है। इस अध्यन में खासतौर पर युवा पीढ़ी की पसंद-ना पसंद को शामिल किया गया है जिसमें चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। नेस्ले के आधिकारिक बयान के तहत सामने आया है कि 1980 के बाद की युवा जनरेशन तेजी से शाकाहार की ओर बढ़ी है।
वहीं शाकाहार की ओर लोगों के बढ़ते चाव का आलम ये है कि हेल्दी वेजीटेरियन फूड्स की मांग में 94 फीसदी का इजाफा हुआ है। डेटा रिलीज करने वाली एक अन्य संस्था ग्रब हब की रिपोर्ट में भी सामने आया है कि वर्ष 2017 के पहली छमाही में वर्ष 2016 की पहली छमाही की तुलना में वेगन यानी की पूर्णत: शाकाहारी उत्पादों की मांग में 19 फीसदी का इजाफा हुआ है।
अध्यन के तथ्य
600 फीसदी बार ज्यादा गूगल पर सर्च किया गया वेजिटेरियन उत्पादों के बारे में पिछले तीन वर्षों के दौरान अमेरिका में।
2014 में जहां 1 फीसदी ग्राहक ही वेगन होने की बात कबूलते थे, वहीं 2017 में यह आंकड़ा 6 फीसदी अमेरिकियों का हो गया।
350% का इजाफा शाकाहारी भोजन की मांग यूके में इस एक दशक के दौरान देखा गया है।
कनाडा सरकार ने जारी की फूड गाइड-2017, खासतौर से प्लांट बेस्ड फूड यानी की शाकाहारी को तवज्जो देने का ड्राफ्ट है शामिल
50% मीट कंजम्प्शन की बात चीन सरकार की नई डाइटरी गाइडलाइन में भी कही गई है।
चीन के वेगन मार्केट में वर्ष 2015 से 2020 के दौरान 17 फीसदी की बढ़त होगी।
हॉन्गकॉन्ग में करीब 22 फीसदी जनसंख्या शाकाहार से जुड़े उत्पादों की ओर आकर्षित हुई है।
इस तरह 37.5 करोड़ वैश्विक जनसंख्या शाकाहार पर निर्भर है और पूरी तरह से शाकाहारी भी है। डेयरी से जुड़े उत्पादों पर काम करने वाली वैश्विक संस्था के अनुसार हालिया सालों में प्राकृतिक दूध की मांग में तेजी से इजाफा हुआ है। वर्ष 2018 में इसका बाजार 1160 अरब रुपए है, जबकि वर्ष 2010 में यह बाजार महज 430 अरब रुपए का था। ऑनलाइन ग्रॉसरी उपलब्धता में भी 222% का इजाफा हुआ है।