दुनियाभार में कोरोना वायरस काल बनकर टूटा है। फरवरी 2020 से लेकर अभी तक 4 मिलियन से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। रॉयटर्स टैली के मुताबिक, दुनिया में कोरोना से अबतक 40 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं करीब 18 करोड़ लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। वायरस अब भी तेजी से फैल रहा है। दुनिया में हर दिन करीब चार लाख नए मामले सामने आ रहे हैं और 10 हजार मौत हो रही है। हालांकि, अमेरिका, इजरायल और ब्राजील में अब नए मामलों और मौत की संख्या में कमी आई है।
अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, कोरोना से मौत का आंकड़ा 20 लाख तक पहुंचने में एक साल का समय लगा, जबकि अगले 20 लाख मौत सिर्फ 166 दिनों में हो गई। वहीं दुनिया की 50 फीसदी मौत सिर्फ पांच देशों में हुई है। इसमें अमेरिका, ब्राजील, ब्रिटेन ,रूस, भारत और मैक्सिको शामिल है। वहीं पेरू,अर्जेंटीना, हंगरी, बोस्निया, चेकिया और जिब्राल्टर में मृत्यु दर सबसे ज्यादा है।
कोरोना से लैटिन अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, मार्च के बाद से लैटिन अमेरिका कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। दुनिया में हर 100 में से 43 संक्रमण इस देश में बताए जा रहे हैं। पिछले सप्ताह हुई मौतों में शीर्ष नौ देशों में लैटिन अमेरिका शीर्ष पर था। बोलीविया, चिली और उरुग्वे के अस्पतालों में 25 से 40 वर्ष के बीच के मरीज सबसे ज्यादा भर्ती है।
अर्जेंटीना में कोरोना से अभी तक 88,000 मौतें
अर्जेंटीना में कोरोना की वजह से अभी तक 88 हजार से ज्यादा मौतें हो गई। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़े में बताया गया कि बीते 24 घंटे में 465 लोगों की मौत के साथ 88,000 लोगों की जान चली गई। इसके अलावा 20, 363 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 4,242,763 लोग स्वस्थ्य होकर घर लौट गए हैं।