फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : शंघाई में एक ही दिन में 39 लोगों की मौत, संक्रमण रोकने के लिए बीजिंग में हाई अलर्ट जारी

Sun, 24 Apr 2022 07:39 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

शंघाई के साथ ही चीन के 16 अन्य प्रांतों में भी कोरोना ने पैर पसार लिए हैं। इनमें जिलिन में 60, होईलोंगजिएंग में 26 मामले आए हैं।
विज्ञापन
चीन में कोरोना - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन की राजधानी में कोविड-19 संक्रमण रोकने के लिए हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले शंघाई में एक ही दिन में संक्रमण से 39 लोगों की मौत हो गई। पिछले महीने संक्रमण के दोबारा फैलाव के बाद यह सर्वाधिक मौतें हैं। 1 मार्च के बाद से कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 87 हो गई है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के मुताबिक, शनिवार को शंघाई में 23,370 नए मामले सामने आए। इसी के साथ एक मार्च के बाद से 4,66,000 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। उधर, राजधानी बीजिंग में एक ही दिन में 22 नए मामले सामने आने के बाद हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। यहां मिडिल स्कूल के दस छात्र संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद स्कूल एक सप्ताह के लिए बंद कर दिए गए। शहर में बुजुर्गों, निर्माण मजदूरों और स्कूलों में काम करने वाले लोगों की जांच बड़े पैमाने पर की जा रही है। अधिकारी लगातार बैठक कर संक्रमण चेन का पता लगा रहे हैं।
विज्ञापन


16 अन्य प्रांतों में भी फैला प्रकोप
शंघाई के साथ ही चीन के 16 अन्य प्रांतों में भी कोरोना ने पैर पसार लिए हैं। इनमें जिलिन में 60, होईलोंगजिएंग में 26 मामले आए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें