फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस: न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी ने की भारत की तारीफ, कहा- इसके गणराज्य बनने के बाद दुनिया हुई बेहतर

Fri, 28 Jan 2022 12:48 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

गवर्नर होचुल ने कहा कि यह न केवल 26 जनवरी, 1950 की ऐतिहासिक उपलब्धि को दिखाने का समय है, बल्कि उन योगदानों को सामने लाने का समय है जो भारतीय समुदाय ने दुनिया भर में हर दिन किया है।
विज्ञापन
न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी, कैथी - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने बुधवार को अपना 73वां गणतंत्र दिवस मनाया,इस दिन भारत में संविधान लागू हुआ था। इस मौके पर न्यूयॉर्क की पहली महिला गवर्नर कैथी होचुल ने भारत की तारीफ की। उन्होंने कहा कि 1950 के बाद भारत के एक समावेशी, धर्मनिरपेक्ष और बहुलवादी गणराज्य बनने के बाद दुनिया और बेहतर हो गई। न्यूयॉर्क में लगभग 400,000 भारतीय मूल के लोग रहते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि राज्य को भारतीय-अमेरिकियों का घर होने पर गर्व है, जिनका राज्य में योगदान देना जारी है।

विज्ञापन


होचुल एक वीडियो में भारत के 73वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कह रही हैं कि 26 जनवरी, 1950 को दुनिया और हो बेहतर गई क्योंकि भारत ने इस दिन अपना संविधान अपनाया और यह आधिकारिक तौर पर ब्रिटिश साम्राज्य से स्वतंत्रता लेने के तीन साल बाद एक समावेशी, धर्मनिरपेक्ष और बहुलवादी गणराज्य बन गया।

आगे गवर्नर होचुल ने कहा कि यह न केवल उस दिन की ऐतिहासिक उपलब्धि को दिखाने का समय है, बल्कि उन योगदानों को सामने लाने का समय है जो भारतीय समुदाय ने दुनिया भर में हर दिन किया है। आगे कहा कि आज, भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। यह अपने मूल्यों पर बना है जो स्वतंत्रता, समावेशिता, समानता और समृद्धि के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि ये हमारे लिए आदर्श हैं और हमें मिलकर पालन करना चाहिए।
विज्ञापन


न्यूयॉर्क सीनेट में एक प्रस्ताव हुआ है पास
न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत रणधीर जायसवाल ने होचुल को उनकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। न्यूयॉर्क में भारत के वाणिज्य दूतावास को न्यूयॉर्क राज्य में 26 जनवरी को भारत के गणतंत्र दिवस के रूप में मनाने के लिए न्यूयॉर्क सीनेट द्वारा पारित एक विधायी प्रस्ताव प्राप्त हुआ। न्यूयॉर्क में भारत के वाणिज्य दूतावास और संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने 73वें गणतंत्र दिवस को विशेष समारोहों में शामिल किया और मनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें