फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व बैंक का अनुमान: अगले वर्ष तेजी से घटेगी चीन की आर्थिक दर, कई कंपनियों में छंटनी शुरू

Fri, 24 Dec 2021 01:55 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बीजिंग।

सार

विश्व बैंक की मौजूदा रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन के आर्थिक दृष्टिकोण के लिए नकारात्मक जोखिम बढ़ गए हैं। इसके पीछे एक कारण कोविड के ओमिक्रॉन वैरिएंट भी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन में साल 2022 के भीतर अर्थव्यवस्था का विकास घटने का अनुमान है। विश्व बैंक के मुताबिक, 2022 में चीन की आर्थिक वृद्धि तेजी से धीमी होगी। उसे उम्मीद है कि चीन के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में एक साल पहले की तुलना में 2021 में 8 प्रतिशत का विस्तार होगा जो कि उसके पिछले पूर्वानुमानों से कम है।

विज्ञापन


विश्व बैंक ने अक्तूबर में उम्मीद की थी कि चीन की अर्थव्यवस्था इस साल 8.1 फीसदी बढ़ेगी जबकि जून में 8.5 फीसदी की वृद्धि का अनुमान लगाया गया था।

विश्व बैंक ने अपने 2022 के पूर्वानुमान को भी 5.4 फीसदी से घटाकर 5.1 फीसदी कर दिया, जो 1990 के बाद से चीन के लिए विकास की दूसरी सबसे धीमी गति को दर्शाता है। साल 2020 में चीन की अर्थव्यवस्था 2.2 फीसदी बढ़ी थी।

विश्व बैंक की मौजूदा रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन के आर्थिक दृष्टिकोण के लिए नकारात्मक जोखिम बढ़ गए हैं। इसके पीछे एक कारण कोविड के ओमिक्रॉन वैरिएंट भी है। इसके अलावा प्रॉपर्टी सेक्टर में मंदी की स्थिति बनी रह सकती है। जिससे अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचेगा। इस बीच देश में कई कंपनियों ने भारी छंटनी भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें