फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट : पाकिस्तान के 161 सांसद तोड़ रहे कर कानून, लेकिन नेताओं के नाम का खुलासा नहीं

Fri, 24 Dec 2021 01:51 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, इस्लामाबाद।

सार

जियो न्यूज ने अपने लेख में बताया है कि इन सभी में चार सांसदों ने पिछले एक दशक में ब्रिटेन, यूएई और नॉर्वे में सामूहिक रूप से लाखों डॉलर की संपत्ति खरीदी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में 160 से ज्यादा सांसदों की कुल संपत्ति 35 अरब डॉलर से ज्यादा है। इसके बावजूद ये सांसद या तो आयकर का भुगतान नहीं कर रहे हैं अथवा अब तक संघीय राजकोषीय बोर्ड (एफबीआर) के साथ पंजीकृत नहीं हैं।
विज्ञापन


जियो न्यूज ने यह जानकारी देते हुए बताया कि नेशनल असेंबली और प्रांतीय सरकार के सदस्यों समेत देश के 1,170 सांसदों में से 161 कर कानून तोड़ रहे हैं।

हालांकि जियो न्यूज ने अपने लेख में इन नेताओं के नामों का जिक्र नहीं किया है लेकिन बताया है कि कम से कम 76 सांसद प्रमुख राजनीतिक दलों से हैं और दो के पास संघीय मंत्रिमंडल में मंत्री पद है।

इसमें बताया गया है कि इन सभी में चार सांसदों ने पिछले एक दशक में ब्रिटेन, यूएई और नॉर्वे में सामूहिक रूप से लाखों डॉलर की संपत्ति खरीदी है।

जियो न्यूज ने वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए सांसद कर निर्देशिका के आधार पर ये खुलासे किए हैं। 2019-2020 और 2020-2021 के आंकड़े अभी जारी नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें