फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladesh: मोहम्मद यूनुस की विश्व बैंक से अपील, हसीना के शासन में चोरी हुई संपत्ति को वापस लाने में करें मदद

Tue, 17 Sep 2024 09:54 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

विश्व बैंक के कंट्री डायरेक्टर अब्दुलाय सेक ने मंगलवार को ढाका में स्टेट गेस्ट हाउस जमुना में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस से मुलाकात के दौरान नई सहायता का वादा किया। इस दौरान मोहम्मद यूनुस ने विश्व बैंक से मदद भी मांगी है।
विज्ञापन
मोहम्मद यूनुस की विश्व बैंक से अपील - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस और विश्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक अब्दुलाय सेक के साथ इस बैठक के दौरान मोहम्मद यूनुस ने कहा कि राख से हमें नई संरचनाएं बनानी होंगी। हमें एक बड़ी मदद चाहिए और हमें छात्रों के सपनों पर ध्यान केंद्रित करना होगा। मोहम्मद यूनुस ने कहा, मैं सुझाव दूंगा, हमारी मदद करें। हमारी टीम का हिस्सा बनें। 
विज्ञापन


'चोरी हुई संपत्ति को वापस लाने में करें मदद'
इस दौरान उन्होंने ने हसीना सरकार के 15 साल के शासन के दौरान भ्रष्ट व्यक्तियों की तरफ से बांग्लादेश से चुराई गई अरबों डॉलर की संपत्ति को वापस लाने के लिए विश्व बैंक से अपनी तकनीकी सहायता देने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, आपके पास चोरी की गई संपत्ति वापस लाने की तकनीक है, उन्होंने कहा कि बांग्लादेश को एक भ्रष्टाचार मुक्त बांग्लादेश बनाने के लिए बैंक की विशेषज्ञता की भी आवश्यकता होगी। 

विश्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक ने सहयोग की दी सहमति
विश्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक ने चोरी की गई राशि को वापस लाने में बांग्लादेश की मदद करने पर सहमति जताई। सेक ने कहा, हमें आपकी मदद करने में खुशी होगी। उन्होंने कहा कि वैश्विक ऋणदाता डेटा पारदर्शिता, डेटा अखंडता, कर संग्रह के डिजिटलीकरण और वित्तीय क्षेत्र सुधारों में भी बांग्लादेश की मदद करना चाहेगा। 
विज्ञापन


मोहम्मद यूनुस ने कहा कि बांग्लादेश अपने संस्थानों को ठीक करने और बड़े सुधार करने के इस जीवन में एक बार मिलने वाले अवसर को खोने का जोखिम नहीं उठा सकता। उन्होंने कहा, एक बार हम इसे खो देंगे तो यह कभी वापस नहीं आएगा। 

बांग्लादेश को दो अरब अमेरिकी डॉलर की अतिरिक्त मदद
वहीं इस दौरान विश्व बैंक ने कहा कि वह चालू वित्त वर्ष में बांग्लादेश को दो अरब अमेरिकी डॉलर की अतिरिक्त राशि दे सकता है। यह राशि महत्वपूर्ण सुधारों, बाढ़ से निपटने, बेहतर वायु गुणवत्ता और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी जाएगी। विश्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक अब्दुलाय सेक ने मंगलवार को ढाका में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस से मुलाकात के दौरान नयी सहायता देने का वादा किया। सेक ने कहा, 'विश्व बैंक चालू वित्त वर्ष में बांग्लादेश को दिए जाने वाले कर्ज को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि अंतरिम सरकार के सुधार एजेंडे में मदद मिल सके।'

मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा, 'सेक के अनुसार विश्व बैंक चालू वित्त वर्ष में महत्वपूर्ण सुधारों, बाढ़ प्रतिक्रिया, बेहतर वायु गुणवत्ता और स्वास्थ्य सेवाओं का समर्थन करने के लिए लगभग दो अरब डॉलर का अतिरिक्त वित्त पोषण कर सकता है।'
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें