फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान: नेपाल, म्यांमार, श्रीलंका और चीन की महिलाओं को साहस दिखाने पर अवॉर्ड

Sat, 06 Mar 2021 12:49 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
विज्ञापन
जो बिडेन की पत्नी जिल बिडेन - फोटो : twitter
विज्ञापन

नेपाल, म्यांमार, श्रीलंका, चीन और कुछ अन्य देशों की महिलाओं को न्याय, लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण की दिशा में अभूतपूर्व साहस और नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित करने के लिए सम्मानित किया जाएगा। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने बताया कि वार्षिक अंतरराष्ट्रीय साहसी महिला (आईडब्ल्यूओसी) पुरस्कार दुनिया भर में महिलाओं के योगदान को चिंहित करता है। 

विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने बताया कि अगले सप्ताह डिजिटल तरीके से आयोजित कार्यक्रम में यह पुरस्कार दिए जाएंगे। अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन इस मौके पर महिलाओं को विशेष संदेश देंगी और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन यह पुरस्कार प्रदान करेंगे।

मंत्रालय के मुताबिक, पुरस्कार प्राप्त करने वालों में म्यांमार की नेता फोई फोई उंग, मानवाधिकार कार्यकर्ता वांग यू, नेपाल की मुस्कान खातून, श्रीलंका की वकील रनिता गननराजा शामिल हैं। अन्य देशों की महिलाओं को भी आठ मार्च को पुरस्कार दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें