फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

चीन में प्रदर्शन कर रही महिलाएं मुंडवा रही हैं सिर, जानें क्यों

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय सिंह Updated Tue, 18 Dec 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चीन में सिर मुंडवा रही महिलाएं - फोटो : south china morning

चीन में अधिकार कार्यकर्ता वकील को हिरासत में लिए जाने के खिलाफ उनकी पत्नी और समर्थक महिलाओं ने प्रदर्शन किया और अपने सिर मुंडवा लिए। यह सब राजधानी बीजिंग की गलियों में हो रहा है। वकील को बिना किसी ट्रायल के हिरासत में लिया गया था।



वकील को साल 2015 से ही हिरासत में लिया गया है। उनकी पत्नी का नाम ली वेंजू है। ली वेंजू का कहना है कि वह देश के सुप्रीम कोर्ट में 31 बार जा चुकी हैं और कई बार केस से संबंधित दस्तावेज भी दायर किए हैं लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। 


जिस वकील को हिरासत में लिया गया है उनका नाम वांग क्वांजहंग है। उनपर सरकार को कमजोर करने का आरोप लगा है। इस मामले पर अभी तक किसी भी अधिकारी ने कुछ नहीं कहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next