फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

महिला को लूटने के लिए दी गोली मारने की धमकी, जमकर हुई पिटाई

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Tue, 08 Jan 2019 04:26 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइटर ने की जमकर धुनाई

ब्राजील के रियो डि जेनेरो शहर से चोर को पीटने का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां महिला ने उसका सामान चोरी करने वाले शख्स की बहुत पिटाई की है। शख्स को पहचान पाना मुश्किल है। दरअसल पोलीयाना वियाना अपने घर के बाहर खड़े होकर कैब का इंतजार कर रही थीं। उसी दौरान उनके साथ ये घटना हुई। 



यूएफसी फाइटर पोलीयाना वियाना ने एक वेबसाइट को बताया कि वह अपने घर के बाहर खड़े होकर कैब का इंतजार कर रही थीं। उसी वक्त एक शख्स उनके पास आ गया और समय पूछने लगा। वियाना ने उसे समय बताने के लिए अपनी जेब से मोबाइल निकाला। तभी उस शख्स ने उनसे बोला कि अपना फोन मुझे दो और कुछ बोलने की कोशिश मत करना, मेरे पास बंदूक है।


उस आदमी ने वियाना की पीठ पर कुछ रखा ताकि उन्हें लगे कि वो बंदूक है। लेकिन वियाना समझ चुकी थीं कि उनकी पीठ पर जो लगाया गया है वह बंदूक नहीं बल्कि उंगली है। तभी वियाना ने सोचा कि अगर बंदूक होती तो इतनी पास नहीं रखता। उन्होंने उस आदमी को दो मुक्के और एक किक मारी, वो तभी नीचे गिर गया। वियाना ने उसे वहीं बैठाकर पुलिस के आने का इंतजार किया। 

वियाना की तारीफ करते हुए यूएफसी प्रेसीडेंट दाना वाइट ने ये तस्वीर शेयर की। न्यूज वेबसाइट के अनुसार चोर को सबसे पहले अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद उसे पुलिस स्टेशन ले जाया गया। चोर पिटने के बाद काफी डर गया था और चुपचाप बैठ गया ताकि दोबारा पिटाई न हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next