फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaza: गाजा में अपने अधिकारियों से संपर्क नहीं कर पा रहा विश्व स्वास्थ्य संगठन, तुरंत युद्ध रोकने की अपील

Sun, 12 Nov 2023 11:34 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने गाजा के हालात पर चिंता जाहिर की और तुरंत युद्धविराम करने की अपील की। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि हमले के बाद से अल शिफा अस्पताल में काम नहीं हो रहा है। 
विज्ञापन
इस्राइल की ओर से गाजा पट्टी पर हमले जारी। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने शनिवार को कहा कि वह गाजा में स्थित अल शिफा अस्पताल में अपने अधिकारियों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। बता दें कि उत्तरी गाजा के अल शिफा अस्पताल पर हाल ही में हमला हुआ था, जिसमें 22 लोगों की मौत हुई थी। अस्पताल पर हमले को लेकर इस्राइल की खूब आलोचना हुई थी लेकिन इस्राइल ने इससे इनकार किया था और दावा किया था कि आतंकियों के असफल मिसाइल लॉन्च से अस्पताल पर हमला हुआ था। 
विज्ञापन


डब्लूएचओ ने जताई चिंता
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने गाजा के हालात पर चिंता जाहिर की और तुरंत युद्धविराम करने की अपील की। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि हमले के बाद से अल शिफा अस्पताल में काम नहीं हो रहा है। डब्लूएचओ ने इस पर चिंता जाहिर की और अस्पताल पर हमले की कड़ी निंदा की। डब्लूएचओ ने कहा कि यह बेहद चिंताजनक है कि स्वास्थ्य कर्मी, सैंकड़ों बीमार लोग और घायल मरीज, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं, वह अस्पताल में मौजूद हैं। हमले के बाद अल शिफा अस्पताल में अंधेरा छाया हुआ है।

इस्राइली सेना ने सीरिया, लेबनान में की एयर स्ट्राइक
वहीं इस्राइली सेना ने सीरिया और लेबनान में एयर स्ट्राइक की है। इस्राइल सेना ने लेबनान में हिज्बुल्ला के कई ठिकानों पर हमले किए। वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति द्वारा गाजा पट्टी में युद्ध विराम की अपील को लेकर इस्राइली सरकार ने कड़ी नाराजगी जताई है। पीएम नेतन्याहू पहले ही कह चुके हैं कि हमास और आईएसआईएस की निंदा की जानी चाहिए ना कि इस्राइल की। इस्राइल के रक्षा मंत्री ने युद्ध के बीच में फ्रांस राष्ट्रपति की आलोचना पर नाराजगी जताई है। हालांकि फ्रांस की सरकार ने कहा कि वह अपने स्टैंड पर कायम हैं और गाजा में युद्धविराम के पक्ष में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें