फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: कौन हैं व्हाइट हाउस की अगली और सबसे युवा प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट? ट्रंप के सबसे भरोसेमंद लोगों में शामिल

Sat, 16 Nov 2024 08:55 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

साल 2022 में, लेविट ने न्यू हैम्पशायर से कांग्रेस के लिए चुनाव लड़ा। उन्होंने रिपब्लिकन प्राइमरी जीती लेकिन डेमोक्रेट क्रिस पप्पस से हार गईं। इस अभियान के अनुभव ने उनके सार्वजनिक रूप बोलने और मीडिया कौशल को निखारा। जिसके दम पर वे अब व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव नियुक्त की गई हैं।
विज्ञापन
ट्रंप के साथ कैरोलिन लेविट - फोटो : फेसबुक/कैरोलिन लेविट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कैरोलिन लेविट को व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव बनाने का एलान किया। कैरोलिन लेविट महज 27 साल की हैं और इसके साथ ही उन्होंने व्हाइट हाउस की सबसे युवा प्रेस सचिव होने का गौरव हासिल किया है। कैरोलिन लेविट से पहले रोनाल्ड जीगलर सबसे युवा व्हाइट हाउस प्रेस सचिव थे, जो 29 साल की उम्र में रिचर्ड निक्सन के कार्यकाल में प्रेस सचिव नियुक्त हुए थे। 
विज्ञापन


ट्रंप के सबसे भरोसेमंद लोगों में गिनी जाती हैं कैरोलिना लेविट
कैरोलिन लेविट डोनाल्ड ट्रंप के प्रचार अभियान की प्रेस सचिव थीं और प्रचार के दौरान उन्होंने जोरदार तरीके से मीडिया में ट्रंप का पक्ष रखा, जिससे उनकी पहचान बनी। ट्रंप ने भी लेविट के काम की तारीफ की और उनके काम के आधार पर ही उन्हें व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव बनाने का एलान किया। ट्रंप ने लेविट के काम की तारीफ करते हुए कहा, 'कैरोलिन लेविट ने मेरे ऐतिहासिक चुनाव अभियान में राष्ट्रीय प्रेस सचिव के रूप में एक अभूतपूर्व काम किया, और मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि वह व्हाइट हाउस प्रेस सचिव के रूप में काम करेंगी। कैरोलिन स्मार्ट, सख्त, और एक बेहद प्रभावी संचारक साबित हुई हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि वह व्हाइट हाउस में भी बेहतरीन काम करेंगी और अमेरिकी लोगों तक हमारा संदेश पहुँचाने में मदद करेंगी, क्योंकि हम अमेरिका को फिर से महान बनाएंगे।'

ऐसा रहा है लेविट का करियर
न्यू हैम्पशायर की मूल निवासी लेविट ने कॉलेज में व्हाइट हाउस ऑफिस ऑफ प्रेसिडेंशियल कॉरेस्पोंडेंस में समर इंटर्न के रूप में राजनीति में अपना करियर शुरू किया। स्नातक होने के बाद, वह ट्रम्प के पहले कार्यकाल के दौरान कैली मैकनेनी के तहत सहायक प्रेस सचिव के रूप में व्हाइट हाउस में कार्यरत रहीं। वह न्यूयॉर्क की प्रतिनिधि एलिस स्टेफनिक की संचार निदेशक थीं। स्टेफनिक, जिन्हें अब ट्रम्प ने संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत के रूप में नामित किया गया है, ने भी लेविट के काम को खूब सराहा था। 
विज्ञापन


साल 2022 में, लेविट ने न्यू हैम्पशायर से कांग्रेस के लिए चुनाव लड़ा। उन्होंने रिपब्लिकन प्राइमरी जीती लेकिन डेमोक्रेट क्रिस पप्पस से हार गईं। इस अभियान के अनुभव ने उनके सार्वजनिक रूप बोलने और मीडिया कौशल को निखारा। जिसके दम पर वे अब व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव नियुक्त की गई हैं। उल्लेखनीय है कि व्हाइट हाउस प्रेस सचिव की भूमिका में दैनिक ब्रीफिंग आयोजित करना और प्रशासन के कामकाज के बारे में मीडिया को जानकारी देना शामिल है।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें