फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Takeshi Kasai: WHO ने अपने रीजनल डायरेक्टर ताकेशी कसाई को किया बर्खास्त, कर्मचारियों पर नस्लीय टिप्पणी का आरोप

Thu, 09 Mar 2023 05:36 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा

सार

Takeshi Kasai: डब्लूएचओ के कार्यकारी बोर्ड ने जापानी डॉक्टरताकेशी कसाई के मामले पर चर्चा करने के लिए जिनेवा स्थित मुख्यालय में दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाया था। बंद कमरे में हुई बैठक के बाद उनकी सेवा समाप्त करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
Takeshi Kasai - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अपने पश्चिमी प्रशांत के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. ताकेशी कसाई (Takeshi Kasai) के बर्खास्त कर दिया है। ताकेशी पर कर्मचारियों के साथ अपमानजनक और नस्लीय टिप्पणी करने के आरोप लगे थे, जिसके बाद डब्लूएचओ के साथ उनका अनुबंध समाप्त कर दिया गया।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डब्लूएचओ के कार्यकारी बोर्ड ने जापानी डॉक्टर कसाई के मामले पर चर्चा करने के लिए जिनेवा स्थित मुख्यालय में दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाया था। बंद कमरे में हुई बैठक के बाद उन्हें हटाने का फैसला लिया गया था। इससे पहले जनवरी 2022 में आरोप सामने आने के बाद ताकेशी को निलंबित कर दिया गया था।

डॉ. ताकेशी कसाई ने एक फरवरी 2019 को पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र के लिए डब्ल्यूएचओ का क्षेत्रीय निदेशक का पदभार संभाला था। इससे पहले उन्हें पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र के लिए डब्ल्यूएचओ क्षेत्रीय समिति द्वारा नामित किया गया था और डब्ल्यूएचओ कार्यकारी बोर्ड द्वारा उनकी नियुक्ति की गई थी।
विज्ञापन


क्षेत्रीय समिति की सिफारिश पर लिया गया फैसला
डब्ल्यूएचओ ने एक बयान  में कहा है कि डॉ. ताकेशी कसाई को बर्खास्त करने का निर्णय विचार-विमर्श करने के बाद किया गया। बयान के मुताबिक, कार्यकारी बोर्ड की बैठक 'क्षेत्रीय समिति की सिफारिश' पर विचार करने के लिए बुलाई गई थी। क्षेत्रीय समिति की बैठक में पिछले सप्ताह मनीला में पश्चिमी प्रशांत मुख्यालय में हुई थी। सूत्रों ने बताया कि मनीला में हुई बैठक ने कसाई को बर्खास्त करने की सिफारिश की गई थी। सूत्रों ने कहा कि कार्यकारी बोर्ड ने डॉ. कसाई को इस्तीफा देने का विकल्प दिया था, लेकिन उन्होंने इस्तीफा देने से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें