फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaza Crisis: WHO प्रमुख की चेतावनी- उत्तरी गाजा में मंडरा रहा अकाल का खतरा; मदद बढ़ाने का किया आह्वान

Sat, 09 Nov 2024 11:06 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा (स्विट्जरलैंड)

सार

Gaza Crisis: डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने चेतावनी दी है कि गाजा के उत्तरी क्षेत्र में अकाल का खतरा बढ़ता जा रहा है। अगर तुरंत मानवीय मदद नहीं भेजी जाती है, तो यह संकट जल्द ही गंभीर रूप धारण कर सकता है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) प्रमुख टेड्रोस अधनोम घेब्रेयसस ने चेतावनी दी है कि गाजा के उत्तरी क्षेत्र में अकाल का खतरा बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर तुरंत मानवीय मदद नहीं भेजी जाती है, तो यह संकट जल्द ही गंभीर रूप धारण कर सकता है। 
विज्ञापन

 
टेड्रोस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, गहरी चिंता का विषय है। आईपीसीइन्फो (इंटीग्रेटेड फूड सिक्योरिटी फेज क्लासीफिकेशन) ने चेतावनी दी है कि उत्तरी गाजा में अकाल का खतरा पैदा हो सकता है। उन्होंने राहत प्रयासों को तत्काल बढ़ाने और मानवीय मदद, खासकर भोजन और दवाइयों की सुरक्षित आपूर्ति पर जोर दिया। 

कम हो गई राहत भेजने वालों की संख्या
डब्ल्यूएचओ के महानिदेश ने फेमाइन रिव्यू कमेटी (एफआरसी) की आठ नवंबर को प्रकाशित रिपोर्ट को साझा किया, जिसमें गाजा की बिगड़ती स्थिति के कारण अकाल की संभावना को लेकर चिंता जताई गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मानवीय मदद भेजने वालों की संख्या अक्तूबर 2023 के बाद सबसे कम हो गई है। 
विज्ञापन


अत्यधिक कीमतों से खत्म हो गई आजीविका
रिपोर्ट में यह भी जिक्र किया गया है कि अक्तूबर के दूसरे हफ्ते में विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) की रिपोर्ट में यह पाया गया कि गाजा में रोजाना केवल 58 ट्रक पहुंच रहे थे, जो नवंबर 2023 के बाद के बाद से सबसे कम है। रिपोर्ट में साथ ही यह भी बताया गया कि खाद्य सामग्री जैसे रसोई गैस की कीमतें काले बाजार में बढ़ी हैं और जरूरी वस्तुओं की अत्यधिक कीमतों के कारण के लोगों की आजीविका पूरी तरह खत्म हो गई है। 
  
रिपोर्ट में कहा गया, अब यह स्पष्ट हो चुका है कि उत्तरी गाजा के कुछ हिस्सों में सबसे खराब स्थिति है। इसमें यह भी कहा गया कि गरीबी, कुपोषण और बीमारियों के कारण होने वाली मौतों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। गाजा में जल्द ही अकाल की स्थिति सामने आ सकती है। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें