फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health: WHO प्रमुख ने कहा- कोरोना से भी खतरनाक महामारी आने वाली है, सबको इसके लिए तैयार रहना चाहिए

Wed, 24 May 2023 03:36 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा

सार

डब्लूएचओ प्रमुख टेड्रोस ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कोरोना की गंभीरता तो खत्म हो गई है, लेकिन अभी तब कोरोना का खतरा टला नहीं है। वैश्विक स्तर पर अब एक अगला वेरियंट उभरने का खतरा है, जिससे मौत के मामलों में उछाल आएगा। यह बीमारी और मौतों का कारण बनेगा।
विज्ञापन
तेदरस एदमन गिब्रेसस (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने एक चेतावनी जारी की है। बुधवार को उन्होंने कहा कि दुनिया को अगली महामारी के लिए तैयार हो जाना चाहिए। अदनोम का कहना है कि अगली महामारी कोविड-19 से भी अधिक घातक हो सकती है। बता दें, फिलहाल विश्व के कुछ इलाकों में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं। जबकि, कई देशों में हालत स्थिर है। डब्लूएचओ प्रमुख टेड्रोस ने स्विटजरलैंड के जिनेवा में हेल्थ मीटिंग में बताया कि अब कोरोना का असर तो खत्म हो गया है। लेकिन अब वह समय आ गया है कि हमें नई आने वाली महामारी पर चर्चा करना चाहिए।

विज्ञापन


हमें तैयार रहना होगा
डब्लूएचओ प्रमुख टेड्रोस ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कोरोना की गंभीरता तो खत्म हो गई है, लेकिन अभी तब कोरोना का खतरा टला नहीं है। वैश्विक स्तर पर अब एक अगला वेरियंट उभरने का खतरा है, जिससे मौत के मामलों में उछाल आएगा। यह बीमारी और मौतों का कारण बनेगा। 76वीं विश्व स्वास्थ्य सभा में रिपोर्ट पेश करते हुए डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने यह चेतावनी दी है। टेड्रोस ने कहा कि जब अगली महामारी आएगी तब हमें सामूहिक और सामान रूप से निर्णायक जवाब देने के लिए हमें तैयार रहना होगा। महामारी से लड़ने के लिए उस आपात स्थिति के लिए हमें तैयार रहना है।

हमारे विकास लक्ष्य भी प्रभावित हुए
प्रमुख ने कहा कि कोरोना के कारण 2107 में एलान किए गए ट्रिपल बिलियन लक्ष्यों की प्रगति को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी ने हमें परेशान कर दिया है। कोरोना महामारी के कारण हमारे सतत विकास लक्ष्य भी प्रभावित हुए है। अब हमें उन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित होना चाहिए। टेड्रोस ने कहा कि इस पीढ़ी को महामारी से समझौता नहीं करना चाहिए। क्योंकि इस पीढ़ी के लोगों ने देखा है कि एक छोटा सा वायरस भी कितना खतरनाक साबित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें