फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US President: ओवल ऑफिस में होगी बाइडन और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात, व्हाइट हाउस ने दी समय की जानकारी

Sat, 09 Nov 2024 10:13 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव हो चुके हैं। चार साल के बाद रिपब्लिकन पार्टी सत्ता में वापसी कर रही है। 20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप शपथ लेंगे। इससे पहले आज व्हाइट हाउस की तरफ से जारी बयान के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार (अमेरिकी समय) को ओवल ऑफिस में मिलेंगे।
विज्ञापन
बाइडन और ट्रंप (फाइल) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति निर्वाचित हो चुके हैं। बाइडन ने ट्रंप को मुलाकात के लिए ओवल ऑफिस में आमंत्रित किया है। व्हाइट हाउस ने इसकी जानकारी दी है। खबरों के मुताबिक बाइडन के न्योते पर ट्रंप ओवल ऑफिस आएंगे। अमेरिकी समय के मुताबिक बुधवार को दोनों नेताओं की मुलाकात सुबह 11 बजे होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह औपचारिक मुलाकात सत्ता हस्तांतरण के संबंध में होनी है। बता दें कि ट्रंप का शपथ ग्रहण अगले साल 20 जनवरी को होगा।
विज्ञापन


अमेरिका में कैसा रहा राष्ट्रपति चुनाव का परिणाम
इससे पहले बीते छह नवंबर को सामने आए चुनाव परिणाम में रिपब्लिकन प्रत्याशी ट्रंप को शानदार जीत मिली। कुल 538 में बहुमत के लिए 270 या इससे अधिक वोट जरूरी होते हैं। ट्रंप को 301 इलेक्टोरल कॉलेज वोट मिले हैं। डेमोक्रेट प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस को 226 वोट मिले। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक  लगभग 93 फीसदी वोट गिने जा चुके हैं। वोट प्रतिशत के मामले में ट्रंप को 50.6% वोट मिले हैं। कमला हैरिस को 47.9% वोट मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें