फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: व्हाइट हाउस ने जारी किया मादुरो का पुराना वीडियो, ट्रंप को दी थी 'आकर पकड़ लेने' की चुनौती

Sun, 04 Jan 2026 08:48 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन डीसी।

सार

US: व्हाइट हाउस ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो का एक पुराना वीडियो जारी किया है। इसमें वह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आकर पकड़ लेने की चुनौती देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस बीच, मादुरो को अमेरिका की एक कुख्यात जेल में रखा गया है। 
विज्ञापन
निकोलस मादुरो, व्हाइट हाउस - फोटो : एक्स/वीडियो ग्रैब/व्हाइट हाउस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

व्हाइट हाउस ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो का एक पुराना वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आकर उन्हें पकड़ लेने की चुनौती देते दिख रहे हैं। अमेरिका और वेनेजुएला में तनाव के बीच जारी इस वीडियो में मादुरो अमेरिकी नेता का मजाक उड़ाते नजर आते हैं।
विज्ञापन

 
कुख्यात जेल में रखे गए मादुरो
मादुरो को पकड़े जाने और देश से बाहर ले जाए जाने के बाद न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में एक कुख्यात जेल में रखा गया है। यह वही जेल है, जिसके हालात इतने खराब बताए जाते रहे हैं कि कुछ जज वहां लोगों को भेजने से इनकार कर चुके हैं। इस जेल में आर. केली और सीन 'डिडी' कॉम्ब्स जैसे मशहूर कैदी भी रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें:  'विश्व शांति को गंभीर खतरा...', उत्तर कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण पर जापान ने जताई चिंता
विज्ञापन


1990 के दशक की शुरुआत में बने मेट्रोपॉलिटन हिरासत केंद्र (एमडीसी) ब्रुकलिन में इस समय करीब 1,300 कैदी बंद हैं। यह जेल मैनहैटन और ब्रुकलिन की संघीय अदालतों में मुकदमे का सामना कर रहे आरोपियों को रखने का स्थान है। यहां कथित गैंगस्टर और ड्रग तस्करों के साथ-साथ व्हाइट कॉलर अपराधों के आरोपी भी रखे जाते हैं। शनिवार रात जेल के बाहर बड़ी संख्या में वेनेजुएला के प्रवासी जमा हुए। कई लोग अपने देश का राष्ट्रीय ध्वज ओढ़े हुए थे और मादुरो की गिरफ्तारी का जश्न मना रहे थे। जैसे ही कानून प्रवर्तन एजेंसियों का काफिला जेल पहुंचा, भीड़ ने तालियां बजाईं और नारे लगाए।

मादुरो इस जेल में बंद होने वाले पहले किसी देश के राष्ट्रपति नहीं हैं। होंडुरास के पूर्व राष्ट्रपति जुआन ऑरलैंडो हर्नांडेज को भी इसी जेल में रखा गया था, जब उन पर अमेरिका में भारी मात्रा में कोकीन तस्करी के आरोपों का मुकदमा चल रहा था। दोषी ठहराए जाने के बाद उन्हें 45 साल की सजा सुनाई गई थी। लेकिन दिसंबर में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें माफी देकर रिहा कर दिया था।

इस समय जेल में मैक्सिको के सिनालोआ मादक पदार्थ गिरोह के प्रमुख सदस्यों में से एक इस्माइल ‘एल मायो’ जाम्बादा गार्सिया और यूनाइटेड हेल्थकेयर के सीईओ की हत्या के आरोपी लुइगी मैंगियोनी भी बंद हैं। यहां पहले क्रिप्टो कारोबारी सैम बैंकमैन-फ्राइड और जेफरी एपस्टीन की सहयोगी घिसलेन मैक्सवेल जैसे चर्चित कैदी रह चुके हैं। समुद्र किनारे एक औद्योगिक इलाके में स्थित यह जेल एक शॉपिंग मॉल के पास है और यहां से स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी भी दिखाई देता है। इसके हालात को लेकर इसे कई बार 'धरती पर नर्क' तक बताया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: उत्तरी नाइजारिया में गांव पर बंदूकधारियों ने किया हमला; 30 से ज्यादा की मौत, कई लोग अगवा

कैदियों और उनके वकीलों ने लंबे समय से यहां हिंसा की शिकायतें की हैं। 2024 में दो कैदियों की दूसरे कैदियों ने हत्या कर दी थी। वहीं, कुछ जेलकर्मियों पर रिश्वत लेने और प्रतिबंधित सामान पहुंचाने के आरोप भी लगे हैं। 2019 की सर्दियों में बिजली गुल होने के कारण जेल एक हफ्ते तक अंधेरे में डूबी रही।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें