फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Election: व्हाइट हाउस ने साफ किया, चुनाव का परिणाम स्वीकार करेंगे राष्ट्रपति ट्रंप

Fri, 25 Sep 2020 04:54 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

व्हाइट हाउस ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक मुक्त और निष्पक्ष चुनाव के परिणामों को स्वीकार करेंगे। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव ने गुरुवार को यह कहते हुए उन चिंताओं पर विराम लगाया जो ट्रंप के एक बयान के बाद उपजी थीं। बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप ने डाक से चुनाव (मेल-इन बैलट) पर अविश्वास जताया था और तीन नवंबर को होने वाले चुनाव में हार की स्थिति में आसानी से सत्ता छोड़ने से इनकार कर दिया था। 

विज्ञापन


ट्रंप के शांतिपूर्वक सत्ता न छोड़ने को लेकर एक सवाल के जवाब में व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव केली मैकएनानी ने कहा, 'राष्ट्रपति एक मुक्त और निष्पक्ष चुनाव के परिणामों को स्वीकार करेंगे। लेकिन मुझे लगता है कि आपको यह सवाल डेमोक्रेट्स से पूछना चाहिए था, ये ज्यादा बेहतर होता, जो पहले से ही इस बात को सबके सामने कह रहे हैं कि वे चुनाव के परिणामों को स्वीकार नहीं करेंगे।


दरअसल, बुधवार को हुई एक प्रेस वार्ता में ट्रंप से पूछा गया था कि अगर वह चुनाव हार जाते हैं तो क्या शांति से व्हाइट हाउस छोड़ देंगे। इसके जवाब में ट्रंप ने कहा था, 'हम यह देखेंगे कि क्या होता है। मैं बैलट का मजबूती से विरोध कर रहा हूं और बैलट एक आपदा की तरह हैं।' ट्रंप के इस बयान का विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ-साथ उनकी रिपब्लिकन पार्टी में भी विरोध हुआ था। 
विज्ञापन


प्रेस सचिव ने ट्रंप का बचान करते हुए कहा, 'उनसे (ट्रंप से) पूछा गया था कि जीतने पर, हारने पर, या ड्रॉ होने पर क्या वह सत्ता में फेरबदल स्वीकार करेंगे। मैं ठीक से समझ नहीं पा रहा हूं कि अगर वह जीतते हैं तो वह सत्ता परिवर्तन को कैसे स्वीकार करेंगे।' इसके बाद सचिव ने सवाल पूछने वाले रिपोर्टर पर तंज कसते हुए कहा कि हो सकता है कि रिपोर्टर ऐसा चाहते हैं, लेकिन सरकार ऐसे काम नहीं करती है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें