संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के प्रथम सचिव पवन बढ़े
- फोटो : ANI
मानवाधिकार परिषद के 45 वें सत्र के दौरान संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के प्रथम सचिव पवन बाधे ने कहा कि ऑनलाइन और सोशल मीडिया के माध्यम से आतंकवाद और भी ज्यादा बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आतंकवादी घृणा फैलाने वाले भाषणों, फर्जी समाचारों और गलत सिद्धांतों के माध्यम से गलत सूचना प्रसारित करके लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि एक और चिंता करने वाली बात यह है कि चैरिटी के नाम पर आतंकी संगठनों द्वारा फंड एकत्रित किए जा रहे हैं लेकिन वास्तव में इसे आतंक का वित्तपोषण करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।
बाधे ने आगे कहा कि आतंकवाद आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए एक गंभीर खतरा है। यह लोकतंत्र और कानून को कमजोर करता है एवं अभिव्यक्ति और संघ की स्वतंत्रता के खिलाफ एक हमला है।