फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी की फिसली जुबान, बाइडन की जगह ओबामा को बता दिया राष्ट्रपति, तुरंत सुधारी गलती

Fri, 24 Feb 2023 09:13 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गुरुवार को व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरीन जीन पियरे विश्व बैंक के नए अध्यक्ष को लेकर मीडिया को बता रहीं थीं। इसी दौरान उनकी जुबान फिसल गई और प्रेसिडेंट बाइडेन की जगह उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का जिक्र कर दिया। 
विज्ञापन
Karine Jean-Pierre - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में गुरुवार को एक अजीब मामला सामने आया है। यहां मीडिया को संबोधित करते हुए व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरीन जीन पियरे की जुबान फिस गई। प्रेसिडेंट जो बाइडेन की बजाय उन्होंने अपने संबोधन में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का नाम ले लिया। हालांकि, जीन ने तुरंत अपनी गलती सुधार ली और माफी भी मांग ली। 
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला? 
दरअसल, व्हाइट हाउस की तरफ से हर रोज मीडिया को अलग-अलग मुद्दों पर ब्रीफ किया जाता है। गुरुवार को व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरीन जीन पियरे विश्व बैंक के नए अध्यक्ष को लेकर मीडिया को बता रहीं थीं। इसी दौरान उनकी जुबान फिसल गई और प्रेसिडेंट बाइडेन की जगह उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का जिक्र कर दिया। 

जीन ने कहा, 'तो आज, जैसा कि आप सभी ने लगभग एक घंटे पहले देखा कि राष्ट्रपति ओबामा ने घोषणा की कि...' जैसे ही जीन ने ओबामा का नाम लिया, कुछ मीडियाकर्मियों ने उन्हें टोक दिया। इसके बाद जीन को ही इसका एहसास हुआ। उन्होंने तुरंत इसके लिए माफी मांगी और राष्ट्रपति बाइडेन का नाम लिया। जीन ने आगे कहा, 'वाह! अहम, खबर है। मुझे पता है, हम आगे नहीं पीछे जा रहे हैं। हमें आगे बढ़ना होगा।'
विज्ञापन





अजय बंगा होंगे विश्व बैंक के अगले अध्यक्ष  
जीन ने आगे कहा कि विश्व बैंक का नेतृत्व करने के लिए राष्ट्रपति बाइडेन ने अजय बंगा के नाम की घोषणा की है। राष्ट्रपति बाइडेन ने स्वयं कहा कि अजय बंगा विश्व बैंक का नेतृत्व करने के लिए विशिष्ट रूप से सुसज्जित हैं। वह एक प्रसिद्ध व्यवसाय कार्यकारी हैं जिन्होंने विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में रोजगार और निवेश लाने वाली कंपनियों का प्रबंधन किया है।

उन्होंने कहा, 'अजय बंगा का सार्वजनिक-निजी भागीदारी बनाने का एक सिद्ध ट्रैक रिकॉर्ड है। भारत में पले-बढ़े हैं। उनके पास विकासशील देशों के सामने आने वाले अवसरों और चुनौतियों और समृद्धि और गरीबी को कम करने के लिए विश्व बैंक कैसे अपने एजेंडे पर काम कर सकता है, इस पर एक अनूठा दृष्टिकोण है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें