व्हाइट हाउस ने एक बड़ा कदम उठाते हुए राष्ट्रपति से सीधे सवाल पूछने को लेकर प्रेस पूल में नए आउटलेट्स को मौका देने की घोषणा की है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि दशकों से व्हाइट हाउस प्रेस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन यह तय करती आई थी कि कौन से पत्रकार राष्ट्रपति से सवाल पूछ सकते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब व्हाइट हाउस प्रेस टीम यह तय करेगी कि कौन से मीडिया आउटलेट्स प्रेस पूल का हिस्सा बनेंगे।
नए-नए आउटलेट्स को प्रेस पूल में मौका
लेविट ने कहा कि अब पारंपरिक मीडिया आउटलेट्स के साथ-साथ नए आउटलेट्स को भी प्रेस पूल में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा, व्हाइट हाउस में एक नई मीडिया सीट जोड़ी जाएगी, और पांच प्रमुख टेलीविजन नेटवर्क्स के बीच रोटेशन जारी रहेगा। वे अतिरिक्त स्ट्रीमिंग सेवाएं भी जोड़ेंगे जो पारंपरिक टीवी और केबल से अलग दर्शकों तक पहुंचेगी।
राष्ट्रपति से सीधे पूछेंगे सवाल
व्हाइट हाउस प्रेस टीम निर्धारित करेगी प्रेस पूल
कैरोलिन लेविट ने कहा कि दशकों से, व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन के डीसी-आधारित पत्रकारों का एक समूह यह तय करता रहा है कि कौन से पत्रकार राष्ट्रपति से सवाल पूछ सकते हैं। लेकिन अब, व्हाइट हाउस प्रेस टीम यह निर्णय लेगी कि प्रेस पूल में कौन-कौन से मीडिया आउटलेट्स होंगे।
साथ ही लेविट ने बताया कि पुराने मीडिया आउटलेट्स को भी प्रेस पूल में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी, लेकिन साथ ही नई और योग्य मीडिया संस्थाओं को भी यह अवसर मिलेगा। उनका कहना था कि अब डीसी-आधारित पत्रकारों के एक छोटे से समूह को प्रेस एक्सेस पर एकाधिकार नहीं होगा। सभी पत्रकारों और मीडिया संस्थाओं को यह प्रतिष्ठित अवसर मिलेगा, ताकि वे अमेरिकी राष्ट्रपति से सवाल पूछ सकें।
एक नजर उद्देश्य पर
व्हाइट हाउस के इक कदम के पिछे के उद्दे श्य की बात करें तो लेविट ने बताया कि इस कदम से व्हाइट हाउस का उद्देश्य यह है कि प्रेस पूल के द्वारा अमेरिकी जनता को अधिक जानकारी और पारदर्शिता मिल सके, और यह सुनिश्चित किया जाए कि राष्ट्रपति ट्रंप को जनता की सेवा के लिए चुना गया है।