फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में पाकिस्तान की फजीहत, ट्रंप ने इमरान से पूछा- कहां से ढूंढकर लाते हैं ऐसे पत्रकार

Tue, 24 Sep 2019 08:46 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

  • पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की थी संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस।
  • इमरान खान और पाकिस्तानी पत्रकारों ने छेड़ा कश्मीर मुद्दा, तो डोनाल्ड ट्रंप ने जमकर की खिंचाई।
  • कश्मीर, भारत, अफगानिस्तान का जिक्र छेड़ने पर इमरान खान से कहा- आपके पास अच्छे पड़ोसी हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तानी पत्रकारों की खूब खिंचाई की। कश्मीर पर जब एक पत्रकार ने अपनी टिप्पणी शुरू की तो ट्रंप ने उसे टोक कर उसकी बेइज्जती कर दी। उन्होंने इमरान खान से यह भी पूछा कि ऐसे पत्रकार कहां से ढूंढकर लाते हैं।

विज्ञापन

 


पाकिस्तानी पीएम के साथ प्रेस काॅन्फ्रेंस के दाैरान ट्रंप ने कई बार पाकिस्तानी रिपाेर्टराें की खिंचाई की। पाकिस्तान के एक पत्रकार ने जब कश्मीर के मुद्दे पर टिप्पणी की तो, उन्हाेंने कहा कि मुझे तुम्हारी स्क्रिप्ट अच्छी लगी। ट्रंप ने उससे यह भी पूछ डाला कि क्या वह पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं। 

कश्मीर मुद्दे पर ही सवाल पूछने वाले एक पत्रकार की ओर इशारा करते हुए ट्रंप ने इमरान खान से पूछा कि आप ऐसे रिपोर्टर कहां से ढूंढकर लाते हैं। इस पर पाकिस्तानी पीएम भी झेंप गए कि रिपोर्टरों की वजह से उनकी बेइज्जती हो गई।  

'पाकिस्तान के पास अच्छे पड़ोसी हैं'

प्रेस कांफ्रेंस की शुरुआत में कश्मीर और भारत का जिक्र करने पर ट्रंप ने इमरान से कहा कि पाकिस्तान के पास अच्छे पड़ोसी हैं। इमरान खान ने कहा कि अफगानिस्तान, भारत, कश्मीर और ईरान पर हमारी बात हुई। उन्हाेंने कहा कि यह सब हमारे पड़ाेसी हैं। इस पर ट्रंप ने चुटकी लेते हुए कहा कि पाकिस्तान के पास अच्छे पड़ाेसी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें