फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Qin Gang: आखिर चीन के पूर्व विदेश मंत्री के साथ हुआ क्या? सरकार ने क्विन गैंग के सारे रिकॉर्ड क्यों किए डिलीट

Thu, 27 Jul 2023 09:19 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि टेलीविजन एंकर से करीबी के चलते उन्हें पद से हटाया गया है। ऐसी भी चर्चाएं हैं कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग उनके काम से खुश नहीं थे और इसी वजह से उन्हें पद से हटाया गया।
विज्ञापन
क्विन गैंग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते करीब एक महीने से गायब चल रहे चीन के विदेश मंत्री क्विन गैंग को हाल ही में पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह पूर्व विदेश मंत्री वांग यी को फिर से विदेश मंत्री बनाया गया है। क्विन गैंग महज 207 दिन ही चीन के विदेश मंत्री पद पर रहे और चर्चाएं हैं कि क्विन गैंग से संबंधित विदेश मंत्रालय के सभी रिकॉर्ड हटा दिए गए हैं। अभी तक यह भी पता नहीं चल सका है कि क्विन गैंग कहां पर हैं।
विज्ञापन


चीन सरकार ने हटाए रिकॉर्ड
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन के विदेश मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट से 57 वर्षीय क्विन गैंग से संबंधित सभी रिकॉर्ड हटा दिए गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार को जब चीन के विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर क्विन गैंग का नाम डाला गया तो वेबसाइट पर 'उपलब्ध नहीं हैं' या फिर 'डिलीट' लिखकर आया। हालांकि फिलहाल चीन की स्टेट काउंसिल, वाणिज्य मंत्रालय की वेबसाइट पर क्विन गैंग से संबंधित सूचनाएं उपलब्ध हैं। 

आखिर क्विन गैंग को क्या हुआ है?
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि क्विन गैंग को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते वांग यी ने उनकी जगह ली है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि टेलीविजन एंकर से करीबी के चलते उन्हें पद से हटाया गया है। ऐसी भी चर्चाएं हैं कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग उनके काम से खुश नहीं थे और इसी वजह से उन्हें पद से हटाया गया। हालांकि चीनी मीडिया ने अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- China: कई हफ्ते से लापता विदेश मंत्री की कुर्सी छिनी, चीन में क्यों गायब हो जाती हैं मशहूर हस्तियां?
विज्ञापन


एक महीने से नहीं दिखे हैं क्विन गैंग
क्विन गैंग को आखिरी बार 25 जून को सार्वजनिक रूप से देखा गया था, जब उन्होंने बीजिंग में रूस के उप विदेश मंत्री आंद्रे रुदेनको से मुलाकात की थी। क्विन को पद से हटाने का फैसला मंगलवार को लिया गया। क्विन गैंग चीन के उत्तर पूर्वी शहर तियाजिन के रहने वाले हैं और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ लंबे समय से काम करते रहे हैं। साल 2018 से लेकर 2021 तक उन्होंने चीन के उप विदेश मंत्री की भूमिका निभाई। जुलाई 2021 में क्विन गैंग को अमेरिका का राजदूत बनाया गया और सिर्फ 17 महीने बाद गैंग को प्रमोट करके चीन का विदेश मंत्री बनाया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें