फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: 24 जुलाई को फिर होगा व्हाइट हाउस संवाददाता संघ का रात्रिभोज, राष्ट्रपति ट्रंप ने शामिल होने की पुष्टि की

Wed, 03 Jun 2026 01:57 AM IST
Pavan पीटीआई, वॉशिंगटन

सार

White House Correspondents Dinner: व्हाइट हाउस संवाददाता संघ का वार्षिक रात्रिभोज 24 जुलाई को फिर आयोजित होगा। अप्रैल में गोलीबारी की घटना के कारण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसमें शामिल होकर भाषण देने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हिंसा के कारण लोकतांत्रिक परंपराओं को बदला नहीं जा सकता।

विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वॉशिंगटन में होने वाला प्रतिष्ठित व्हाइट हाउस संवाददाता संघ का वार्षिक रात्रिभोज अब 24 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम पहले 25 अप्रैल को आयोजित किया गया था, लेकिन कार्यक्रम के दौरान हुई गोलीबारी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमले की घटना के बाद इसे बीच में ही रोकना पड़ा था। व्हाइट हाउस संवाददाता संघ की अध्यक्ष वेइजिया जियांग ने नई तारीख की घोषणा करते हुए कहा कि हिंसा की घटनाओं को अमेरिकी जीवनशैली या लोकतांत्रिक परंपराओं को प्रभावित नहीं करने दिया जा सकता। उन्होंने कहा कि यह आयोजन हर हाल में दोबारा किया जाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि हिंसा की किसी घटना को अंतिम शब्द नहीं बनने दिया जाएगा, खासकर ऐसे समय में जब अमेरिका अपनी 250वीं वर्षगांठ और लोकतांत्रिक मूल्यों पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- अमेरिका: ट्रंप ने पल्टे को बनाया राष्ट्रीय खुफिया विभाग का कार्यवाहक निदेशक, सोशल मीडिया पर की घोषणा

कार्यक्रम में शिरकत करेंगे ट्रंप
राष्ट्रपति ट्रंप ने भी कार्यक्रम के पुनर्निर्धारण का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह ताकत और दृढ़ता का संकेत है कि हिंसक घटना के बावजूद कार्यक्रम फिर से आयोजित किया जा रहा है। ट्रंप ने कहा कि समाज को 'सनकी और हिंसक लोगों' को अपनी जीवनशैली या कार्यक्रमों का स्वरूप बदलने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। ट्रंप ने बताया कि उन्हें वेइजिया जियांग ने कार्यक्रम में शामिल होने और भाषण देने के लिए आमंत्रित किया है, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन





बेहद चर्चित रहेगा कार्यक्रम- ट्रंप
उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह नहीं जानते कि इस बार भी अपने भाषण में कुछ लोगों पर उतनी ही तीखी टिप्पणियां करेंगे या नहीं, लेकिन इसका पता जल्द चल जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह कार्यक्रम इस बार बेहद चर्चित रहेगा और इसकी टिकटों की मांग काफी अधिक रहने की संभावना है। इस बार रात्रिभोज का आयोजन वॉशिंगटन स्थित वाल्डोर्फ एस्टोरिया, वॉशिंगटन डीसी में किया जाएगा। ट्रंप ने कहा कि यह वही इमारत और बॉलरूम है जिसका निर्माण उन्होंने कराया था।
विज्ञापन


पिछले कार्यक्रम में क्या हुआ था?
गौरतलब है कि 25 अप्रैल को वॉशिंगटन के वॉशिंगटन हिल्टन में आयोजित रात्रिभोज के दौरान एक हथियारबंद व्यक्ति ने गोलीबारी कर दी थी। इसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप, प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और कई कैबिनेट मंत्रियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया था। घटना के तुरंत बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस संवाददाता संघ से कार्यक्रम को 30 दिनों के भीतर दोबारा आयोजित करने का अनुरोध किया था। हालांकि, अब इसकी नई तारीख 24 जुलाई तय की गई है। अब उनकी उपस्थिति की पुष्टि के साथ यह आयोजन एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।

यह भी पढ़ें- UNGA: नए अध्यक्ष खलीलुर रहमान बोले- मानवाधिकारों की रक्षा और सदस्य देशों के साथ संवाद को देंगे प्राथमिकता

व्हाइट हाउस संवाददाता संघ का वार्षिक रात्रिभोज
व्हाइट हाउस संवाददाता संघ का यह वार्षिक रात्रिभोज अमेरिका के सबसे चर्चित आयोजनों में से एक माना जाता है, जिसमें राष्ट्रपति, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, पत्रकार, मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि और कई प्रमुख हस्तियां शामिल होती हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें