फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने हीरा कारोबारी नीरव मोदी की रिमांड सात जनवरी तक बढ़ाई

Wed, 30 Dec 2020 04:04 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, लंदन
विज्ञापन
हीरा कारोबारी नीरव मोदी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने मंगलवार को भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी की रिमांड को सात जनवरी तक बढ़ा दिया। डिस्ट्रिक्ट जज सैमुअल गूज ने नीरव के प्रत्यर्पण मामले की अंतिम सुनवाई सात और आठ जनवरी को तय की है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जज कुछ हफ्तों बाद अपना फैसला सुनाएंगे। नीरव लंदन की वेंड्सवर्थ जेल में बंद है। उसे पिछले साल भारत की प्रत्यर्पण अनुरोध के बाद लंदन से गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन


बता दें, इससे पहले लंदन के वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में प्रत्यर्पण को लेकर चीफ मजिस्ट्रेट एम्मा अर्बथनॉट ने नीरव की रिमांड 29 दिसंबर तक बढ़ाई गई थी। कोरोना प्रोटोकॉल के मद्देनजर नीरव उस वक्त भी वैंड्सवर्थ जेल से वीडियो लिंक के जरिये पेश हुआ था।

चीफ मजिस्ट्रेट एम्म अर्बथनॉट ने सुनवाई के दौरान नीरव मोदी को बताया कि अब बस एक और छोटी सी सुनवाई होगी और उसके बाद कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी। सुनवाई के दौरान बढ़ी हुई दाढ़ी और मरून स्वेटर में पेश हुए नीरव मोदी ने सिर्फ अपना नाम और जन्मतिथि बोली बाकी समय वह चुपचाप रहा। कोर्ट अब इस मामले की निर्णायक सुनवाई अगले वर्ष 7 व 8 जनवरी को करेगा। जिला जज गूजी उस दिन दोनों पक्षों की अंतिम दलील सुनेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें