फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Asia Unrest: इस्राइल का गाजा में जमीनी अभियान जारी, हवाई हमले में 20 की मौत; नेत्जारिम पर फिर कब्जा

Thu, 20 Mar 2025 06:27 AM IST
ज्योति भास्कर एजेंसी, काहिरा

सार

पश्चिम एशिया में एक बार फिर इस्राइली सेना ने कार्रवाई शुरू की है। हवाई हमलों में 400 से अधिक लोगों के मारे जाने के बाद पीएम नेतन्याहू ने कहा था कि अभी ये सैन्य कार्रवाई की केवल शुरुआत है। ताजा घटनाक्रम में गाजा में जमीनी अभियान के अलावा हवाई हमले में 20 की मौत की खबर आई। इसके अलावा नेत्जारिम के एक हिस्से पर इस्राइल ने फिर से कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और एयर स्ट्राइक की तस्वीर (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइली सेना ने मध्य और दक्षिणी गाजा पट्टी में जमीनी अभियान फिर शुरू कर दिया है। स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के अनुसार हवाई हमलों के दूसरे दिन 20 फलस्तीनियों के मारे जाने की खबर है।  इस बीच इस्राइल ने कहा कि वह जमीनी अभियान जारी रखेगा।
विज्ञापन


मंगलवार को भी हवाई हमले में 400 से अधिक फलस्तीनी मारे गए थे। यह संघर्ष की शुरुआत के बाद से अब तक का सबसे घातक दिन था। हमले से जनवरी से चला आ रहा युद्ध विराम काफी हद तक टूट गया है। सेना ने कहा कि उसने नेत्जारिम गलियारे के एक हिस्से पर पुनः कब्जा कर लिया है, जो उत्तरी गाजा को दक्षिणी से अलग करता है। यहां से सेना युद्ध विराम के तहत पीछे हटी थी। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि बुधवार को मध्य गाजा में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पर इस्राइली हवाई हमले में एक विदेशी कर्मचारी की मौत हो गई व पांच घायल हो गए। हालांकि, इस्राइल ने कहा कि उसने हमास के ठिकाने पर हमला किया था।

दक्षिणपंथी नेता ग्वीर फिर नेतन्याहू से जुड़े
यरूशलम। गाजा पट्टी पर दोबारा शुरू हुए हमलों के बाद बुधवार को इस्राइली सरकार में दक्षिणपंथी नेता इतामार बेन-ग्वीर ने राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री के रूप में वापसी की है। ग्वीर ने हमास के साथ युद्धविराम का विरोध करने के लिए जनवरी में पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का गठबंधन छोड़ा था। हमास की कैद में अभी इस्राइल के 59 बंधक बताए जा रहे हैं। दोबारा हमले शुरू होने से उनके परिजन डरे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें