फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम एशिया तनाव: अमेरिका ने चाबहार समेत ईरान के कई ठिकानों पर किए हमले; ट्रंप ने क्या धमकी दी?

Wed, 02 Sep 2026 12:55 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/तेहरान।

सार

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अमेरिकी सेना ने ईरान के चाबहार, केशम द्वीप समेत कई ठिकानों पर मिसाइलें दागीं। उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को और कड़े नतीजे भुगतने की चेतावनी दी है। इस हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव कितना बढ़ेगा? पढ़िए रिपोर्ट
विज्ञापन
ईरान के अहम ठिकानों पर अमेरिकी हमले - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी सेना ने मंगलवार को ईरान में चाबहार और केशम द्वीप समेत कई अहम ठिकानों पर मिसाइलों से हमला किया। भारतीय समयानुसार रात करीब साढ़े नौ बजे शुरू हुए हमलों में ईरान के इस्लामी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के ठिकानों को भी निशाना बनाया गया।
विज्ञापन


सेंटकॉम ने क्या कहा?
सेंटकॉम ने कहा कि अमेरिकी सेना ने एक सितंबर को ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमलों की एक श्रृंखला सफलतापूर्वक पूरी की। अमेरिकी सेना ने आईआरजीसी के ठिकानों को निशाना बनाया। इनमें एयर डिफेंस साइट, रडार सिस्टम, समुद्री ठिकाने और सुविधाएं, बारूदी सुरंगें बिछाने की क्षमता से जुड़े ठिकाने और संचार केंद्र शामिल थे।

कमान ने कहा कि ये हमले होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों और अमेरिकी सैनिकों पर आईआरजीसी के हालिया हमलों की कोशिशों के बाद किए गए। पश्चिम एशिया में इस समय 50 हजार से ज्यादा अमेरिकी सैनिक तैनात हैं। कमान ने कहा कि ये सैनिक सतर्क हैं और जरूरत पड़ने पर आगे की कार्रवाई के लिए तैयार हैं। यह कार्रवाई अमेरिकी राष्ट्रपति के निर्देश पर की जाएगी।
विज्ञापन

 

ईरान की समाचार एजेंसियों के अनुसार, केशम द्वीप, बंदर अब्बास, चाबहार, जास्क और सिरिक में धमाकों की आवाजें सुनी गईं। एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिणी जॉर्डन के  शहर अकाबा के ऊपर धमाके दिखाई दिए। ईरान के एक अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी हमले में एक घर को निशाना बनाया गया। उस समय वहां शादी समारोह चल रहा था। हमले में दो लोगों की मौत हो गई।

ट्रंप ने क्या धमकी दी?
वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी कि अगर ईरान ने इस हमले का जवाब दिया, तो उसे और भी सख्त परिणाम भुगतने होंगे। आईआरजीसी ने कहा कि अमेरिका को अपने इन नए हमलों पर पछतावा होगा।

ये भी पढ़ें: ईरान-अमेरिका युद्ध: अमेरिकी सेना ने आईआरजीसी ठिकानों पर किए हमले, बंदर अब्बास के पास पांच से ज्यादा धमाके
विज्ञापन


ब्रेंट क्रूड के दामों में वृद्धि
इस ताजा संघर्ष के बाद ब्रेंट क्रूड तेल के दामों में लगभग दो फीसदी की और तेजी आई है, क्योंकि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे सऊदी अरब के दो सुपर टैंकरों पर भी अज्ञात मिसाइलों से हमले की खबर है। ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने चेतावनी दी है कि यदि फारस की खाड़ी से ईरान को तेल निर्यात करने से रोका गया, तो कोई भी देश यहां से तेल निर्यात नहीं कर पाएगा।

अमेरिकी वित्त मंत्री ने क्या कहा?
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने घोषणा की है कि अमेरिका इस सप्ताह और अगले सप्ताह ईरान के खिलाफ नए बैंकिंग प्रतिबंध और कड़े आर्थिक उपाय लागू करने जा रहा है, जिसका उद्देश्य ईरान के नेतृत्व को आर्थिक रूप से अलग-थलग करना है। कतर में स्थित अमेरिकी दूतावास ने मध्य पूर्व में मौजूद सभी अमेरिकी नागरिकों से अत्यधिक सतर्क रहने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें