फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Asia Crisis: बढ़ते संकट पर नेतन्याहू बोले- ईरान की स्टील उत्पादन क्षमता 70% नष्ट, IRGC भी पूरी तरह कमजोर

Sat, 04 Apr 2026 02:52 AM IST
Shubham Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव

सार

पश्चिम एशिया में हिंसा बढ़ती जा रही है, जहां अमेरिका और इस्राइल के हमलों से मोर्चे पर आग भड़क रही है। ईरान भी खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों और इस्राइल पर जवाबी हमले कर रहा है। इसी बीच पासओवर त्योहार के मौके पर इस्राइली पीएम नेतन्याहू का बड़ा दावा सामने आया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?

विज्ञापन
बेंजामिन नेतन्याहू, इस्राइली प्रधानमंत्री - फोटो : एक्स@netanyahu
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी इस्राइल और खाड़ी देशों में मैजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार पलटवार कर रहा है। इसी बीच पासओवर त्योहार के मौके पर इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बड़ा दावा सामने आ रहा है। उन्होंने शुक्रवार को ईरान और लेबनान में चल रही सैन्य कार्रवाई की जानकारी देते हुए कहा कि हाल के हवाई हमलों में ईरान की स्टील उत्पादन क्षमता का 70 प्रतिशत नष्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन


उनका कहना है कि इस कदम से ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड (आईआरजीसी) के पास हथियार बनाने और धन जुटाने की क्षमता कमजोर हो गई है। नेतन्याहू ने बताया कि इस पूरी ऑपरेशन में अमेरिकी सेना और इस्राइली रक्षा बल (आईडीएफ) के बीच पूरा समन्वय है। उन्होंने इस्राइल के नागरिकों का भी धन्यवाद किया कि वे कठिन समय में भी सरकार और होम फ्रंट कमांड के निर्देशों का पालन कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- West Asia Conflict: फारस की खाड़ी में एक और अमेरिकी लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित; तनाव चरम पर
विज्ञापन


आतंकवादी शासन को कुचल रहे- नेतन्याहू
ईरान के साथ जारी युद्ध पर नेतन्याहू ने दो टूक अंदाज में कहा कि हम अपने अमेरिकी मित्रों के साथ मिलकर आतंकवादी शासन को कुचल रहे हैं। कमांडरों को निशाना बना रहे हैं और पुल और बुनियादी ढांचे पर हमला कर रहे हैं। ईरानी शासन अब पहले से कमजोर है, और इस्राइल पहले से ज्यादा मजबूत है। बता दें कि इस्राइली पीएम नेतन्याहू ने यह संदेश पासओवर के त्योहार के दौरान साझा किया। इसके साथ ही नागरिकों से अनुशासन बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि ईश्वर की मदद से हम अपने सभी लक्ष्यों को हासिल करेंगे। हैप्पी पासओवर।

लेबनान के ऑपरेशन पर भी बोले नेतन्याहू
इसके साथ ही नेतन्याहू ने लेबनान में चल रहे इस्राइली ऑपरेशन पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हिजबुल्ला पर हमले जारी हैं, उत्तर के समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा क्षेत्र का विस्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान की किरकिरी: पश्चिम एशिया संकट पर टली मध्यस्थता की कोशिश, समझिए ईरान ने इस्लामाबाद बैठक क्यों ठुकराई

दूसरी ओर इस्राइली रक्षा बल (आईडीएफ) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि लेबनान में ऑपरेशन शुरू होने के बाद मल्टी-डायमेंशनल यूनिट ने 75 से अधिक हिजबुल्ला के ठिकानों को निशाना बनाया और 40 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया। दूसरी ओर एक वरिष्ठ आईडीएफ अधिकारी ने वीडियो संदेश में कहा कि हिजबुल्ला के हथियार खत्म करना उनका मुख्य लक्ष्य है और यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें