फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Asia Crisis: कतर में हार्ट फेल होने से भारतीय की मौत; दूतावास ने जताया दुख, जल्द स्वदेश लाया जाएगा शव

Mon, 09 Mar 2026 09:44 PM IST
Pavan वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दोहा

सार

अमेरिका-इस्राइल की तरफ से ईरान पर हमले के बाद जंग से घिरे कतर में एक भारतीय की मौत हो गई है। भारतीय नागरिक की मौत किसी हमले में नहीं बल्कि ह्रदयाघात से हुई है। दोहा में भारतीय दूतावास ने इस घटना पर दुख जाताया है।
विज्ञापन
पश्चिम एशिया में संघर्ष - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान और अमेरिका-इस्राइल के बीच हमलों की वजह से पश्चिम एशिया में इस वक्त हालात बेहद नाजुक बने हुए हैं। इस बीच जानकारी सामने आई है कि कतर में ओडिशा के रहने वाले एक भारतीय नागरिक की हार्ट फेल होने से मौत हो गई। कतर में भारतीय दूतावास ने शोक जताया है। कतर में भारतीय दूतावास ने कहा, 'ओडिशा के एक भारतीय नागरिक की 7 मार्च को कतर में हार्ट फेल होने से मौत हो गई। हम मरने वाले के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं जताते हैं। हम पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द वापस लाने के लिए औपचारिकता पूरी करने के लिए ओडिया समुदाय के सदस्यों और वर्कर की कंपनी के संपर्क में हैं।'
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें - ईरान में 165 बच्चियों की मौत का दोषी कौन?: ट्रंप के दावे पर जांच समूह ने उठाए सवाल, वीडियो जारी कर US को घेरा

सऊदी में एक भारतीय की मौत की खबर गलत
इससे पहले सऊदी अरब में ईरान के हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत की जानकारी सामने आई थी। हालांकि, सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने इस खबर को गलत बताया और किसी भी भारतीय नागरिक की मौत न होने की पुष्टि की थी। सऊदी अरब के अल खरज के रिहायशी इलाके में प्रोजेक्टाइल गिरने की घटना सामने आई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हुए। मृतकों की पहचान को लेकर यह चर्चा तेजी से हो रही थी कि इसमें एक भारतीय और एक बांग्लादेशी शामिल है। हालांकि सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने किसी भी भारतीय के मारे जाने की खबर को गलत बताया है।
विज्ञापन


घायल भारतीय का इलाज जारी
सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने भारतीय की मौत को नकारते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, 'यह राहत की बात है कि कल शाम अल खरज में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में किसी भारतीय की मौत नहीं हुई है। इस मामले में दूतावास संबंधित सऊदी अधिकारियों के संपर्क में है। काउंसलर (सीडब्ल्यू) वाई. साबिर कल रात अल खरज गए और इस बुरी घटना में शामिल घायल भारतीय नागरिक से मिले। उनका अभी अल खरज के एक सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - 'किल एंड डंप' नीति का शिकार बलूच: मानवाधिकार संगठन का आरोप- पाकिस्तानी सेना ने सात निर्दोष लोगों का किया कत्ल

IRGC ने अल-खरज समेत कई जगहों पर किया था हमला
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने पहले कहा था कि उसने अल-खरज समेत कई जगहों पर रडार सिस्टम को निशाना बनाया है। अल-खरज में प्रिंस सुल्तान एयरबेस है, जिसका इस्तेमाल अमेरिकी सेना करती है। पिछले हफ्ते ईरान के खिलाफ अमेरिका और इस्राइल की लड़ाई में इस पर कई बार हमला हुआ है।
इनपुट आईएएनएस

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें