फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी पायलट बचाने का ऑपरेशन हुआ था लीक?: ईरान जंग के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, बताया कैसे प्रभावित हुआ था मिशन

Mon, 06 Apr 2026 11:36 PM IST
Shubham Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

क्या ईरान में अमेरिकी पायलट को बचाने के लिए अमेरिका के गुप्त मिशन की जानकारी समय से पहले लीक हो गई थी? क्या इस लीक से लोगों की जान खतरे में पड़ गई? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के ताजा बयान ने इन गंभीर सवालों को जन्म दिया है। उन्होंने ये दावा करते हुए इस ऑपरेशन के उजागर होने पर कड़ी नाराजगी जताई है। साथ की कड़ी चेतावनी भी दी है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच अब एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार ईरान में फंसे अमेरिकी पायलट को बचाने के लिए अमेरिका के तरफ से चलाए गए एक गुप्त ऑपरेशन की जानकारी किसी ने मीडिया में लीक कर दी थी। ट्रंप ने इस गुप्त ऑपरेशन से जुड़ी जानकारी लीक होने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि इस मिशन के बारे में पहले काफी समय तक कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई थी, ताकि ऑपरेशन सुरक्षित तरीके से पूरा हो सके। 

विज्ञापन


व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने बताया कि इस ऑपरेशन के तहत एक व्यक्ति को सुरक्षित बचा लिया गया था, लेकिन उसी दौरान एक अन्य व्यक्ति को बचाने की कोशिश जारी थी। इसी बीच किसी ने इस मिशन से जुड़ी जानकारी मीडिया में लीक कर दी, जिससे पूरा ऑपरेशन प्रभावित हो गया।
 
ये भी पढ़ें:- Donald Trump: 'एक पायलट को बचाने के लिए US ने भेजे 155 विमान', ट्रंप ने दुनिया को बताई रेस्क्यू मिशन की कहानी
विज्ञापन


पायलट की जान जोखिम में- ट्रंप
ट्रंप ने आगे बताया कि इस लीक के चलते दुश्मनों को यह पता चल गया कि एक व्यक्ति को बचाया जा चुका है और दूसरा अभी भी खतरे में है। इससे उस व्यक्ति की जान को बड़ा जोखिम पैदा हो गया, जिसे बचाने की कोशिश की जा रही थी। इसके साथ ही इस लीक के चलते मिशन में शामिल सैकड़ों सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Iran-US War: ट्रंप की खुली चेतावनी- ईरान को एक ही रात में खत्म कर सकते हैं, वह रात कल हो सकती है

ट्रंप ने इस बात पर जताई कड़ी नाराजगी
अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस घटना को बेहद गैर-जिम्मेदाराना बताया। साथ ही कहा कि जिसने यह खबर प्रकाशित की है, उसे अपने स्रोत का नाम बताना होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर नाम सामने नहीं आया, तो संबंधित व्यक्ति को जेल भी जाना पड़ सकता है। इसके साथ ही ट्रंप ने जोर देकर कहा कि इस तरह की लीक न सिर्फ मिशन को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा बन जाती है। अब इस मामले में लीक करने वाले की पहचान करने और सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें