फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mali Terrorist Attacks: जिहादी हिंसा के गढ़ मोप्ती इलाके में बस में विस्फोट, 11 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

Fri, 14 Oct 2022 12:05 PM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माली

सार

जिहादी हिंसा के गढ़ कहे जाने वाले मोप्ती इलाके यह हादसा हुआ। सुरक्षा एजेंसियां घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफ्रीकी देश माली में शुक्रवार को एक बस में विस्फोट होने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 12 से अधिक लोग घायल हो गए। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, जिहादी हिंसा के गढ़ कहे जाने वाले मोप्ती इलाके यह हादसा हुआ। सुरक्षा एजेंसियां घटना की जांच में जुटी है। अभी किसी संगठन ने घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है। 
विज्ञापन


वाहन का इस्तेमाल कर पहले भी किया गया हमला
माली में अप्रैल माह में भी एक सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर हमला किया गया था। इस घटना में छह छह सैनिकों की मौत हो गई थी। साथ ही 14 से अधिक लोग घायल हुए थे। इस घटना को अंजाम देने के लिए आतंकवादियों ने विस्फोटकों से भरे आत्मघाती वाहनों का इस्तेमाल किया था। फायरब्रांड उपदेशक अमादौ कौफा से जुड़े एक समूह ने हमले की जिम्मेदारी ली थी। यह समूह, इस्लाम और मुसलमानों का समर्थन करने वाला ग्रुप है। सेना के तीन शिविर बाफो, नियोनो और सेवरे में हमला किया गया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें