फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन के सफल परीक्षण के लिए दस लाख वॉलियंटर्स की जरूरत

Fri, 02 Oct 2020 10:26 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
विज्ञापन
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : iStock
विज्ञापन

अमेरिका के स्वास्थ्य संस्थानों का कहना है कि उन्हें वैक्सीन के प्रभावशाली परिणाम देखने के लिए दस लाख से ज्यादा लोगों की जरूरत पड़ेगी। वहीं डॉक्टर्स का कहना है कि कोविड-19 वैक्सीन के परीक्षण के लिए दस लाख से ज्यादा वॉलियंटर्स की जरूरत पड़ेगी। 

विज्ञापन



हालांकि अमेरिका में पांच लाख लोगों ने कोविड-19 वैक्सीन के परीक्षण के लिए हस्ताक्षर कर दिए हैं लेकिन शोध को पूरा करने के लिए दस लाख लोगों की आवश्यकता पड़ेगी। नेशलन इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इंफेक्शियस डिसीज की ओर से कोविड-19 प्रीवेंशन नेटवर्क के नाम से एक शोध किया जा रहा है।

                      
विज्ञापन


इस शोध के मुताबिक परीक्षण के बेहतर परिणाम के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को वॉलियंटरिंग करने की जरूरत है। डॉक्टर का कहना है कि जितनी जल्दी कोरोना की वैक्सीन का परीक्षण खत्म होगा, उतनी ही जल्दी परिणाम सबके सामने आएंगे और ज्यादा से ज्यादा शोध किए जाएंगे।

अमेरिका में कुछ डॉक्टर कैंसर की बीमारी का इलाज करते हैं लेकिन इस महामारी के दौर में उन्होंने कोरोना के खिलाफ भी जंग छेड़ दी है। अमेरिका के कई हिस्सों में कोविड-19 वैक्सीन का परीक्षण चल रहा है और काफी तेजी से चल रहा है लेकिन इसके लिए ज्यादा लोगों को आगे आकर वैक्सीन के ट्रायल में योगदान देना चाहिए।

इसके अलावा कोविड-19 प्रीवेंशन नेटवर्क ने उन सभी लोगों को एक ई-मेल भेजा है, जो पहले कोरोना वैक्सीन के लिए वॉलियंटरिंग कर चुके हैं। उन लोगों से ये जानने के लिए ई-मेल भेजा गया है कि उन्होंने वॉलियंटरिंग क्यों की? इस पर नेटवर्क को जो लोगों से प्रतिक्रिया मिली वो काफी भावुक थीं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इतनी बड़ी संख्या में अमेरिकी लोगों का वॉलियंटरिंग करना बहुत अच्छा लगा। ये काफी प्रेरणादायक था। हालांकि उन्होंने आगे कहा कि क्लीनिकल ट्रायल पूरा करने के लिए ज्यादा से ज्यादा वॉलियंटर्स की जरूरत पड़ेगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें