अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस
- फोटो : twitter@ANI
अमेरिका ने एक बार फिर भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी के महत्व की बात कही है। यूएस सीनेट विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि हमारे भारत के साथ मजबूत वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है। जब बात पाकिस्तान की आती है तो, इस क्षेत्र में कुछ ऐसे मुद्दे हैं जिन्हें लेकर हम पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ करीबी से काम करेंगे।
नेड प्राइस ने कहा, जम्मू-कश्मीर पर हमारी पूरी नजर है, हमारी नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हम केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में पूरी आर्थिक और राजनीतिक स्थितियां सामान्य होने के कदमों का स्वागत करते हैं।