फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी-लूथर विरासत की गवाही हैं भारत-अमेरिकी रिश्ते

Thu, 04 Mar 2021 02:11 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
India-America relations
विज्ञापन

शिकागो में भारतीय महावाणिज्य दूत अमित कुमार ने कहा है कि वर्तमान में भारत-अमेरिका के बीच मजबूत संबंध महात्मा गांधी और मार्टिन लूथर किंग जूनियर की विरासत की गवाही देते हैं। अमेरिकी संसद के बहु परामर्श कार्यबल द्वारा 26 फरवरी को ‘मेट्रोपॉलिटन एशियन फैमिली सर्विस’ के साथ आयोजित पहले गांधी किंग विरासत गोलमेज सम्मेलन में कुमार ने यह बात कही।

विज्ञापन


शिकागो में पिछले सप्ताह आयोजित सम्मेलन में कुमार ने कहा, कोविड-19 से बचाव के लिए भारत में निर्मित टीकों की विभिन्न देशों को आपूर्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैश्विक नेतृत्व का एक शानदार उदाहरण है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सांसद डेनी के. डेविस ने कहा, मार्टिन लूथर किंग (जूनियर) गांधी के अनुयायी थे। गांधी के कई सिद्धांतों को किंग जूनियर ने अपनाया। इसलिए यह जरूरी है कि हमारे निर्वाचित नेता और समुदाय के नेता शिकागो और अन्य स्थानों पर अफ्रीकी और भारतीय समुदायों के बीच उसी भागीदारी को और मजबूत करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें