कनाडा के टोरंटो में नागरिकता पाने के लिए लोगों ने अनूठे जगह को चुना। 1 हजार फीट की ऊंचाई से पोज देने के बाद 6 लोगों को कनाडा की नागरिकता दी गई। ऐसा कारनामा करने वाले लोगों को कनाडा के अप्रवासी मामलों के मंत्री अहमद हुसैन ने नागरिकता की शपथ दिलाई इमारत के शिखर पर दी।
कनाडा के टोरंटो में कुछ दिन पहले 1815 फीट (535 मीटर) ऊंचे टॉवर के 1 हजार फीट (300 मीटर) यानी 116वीं मंजिल की ऊंचाई से पोज देने के बाद अलग-अलग देशों के छह लोगों को अनूठे अंदाज में कनाडा की नागरिकता दी गई। इन लोगों ने इस अनूठे अंदाज में नागरिकता मिलने पर काफी खुशी जाताई और कहा कि अपने आप में ये अनोखा अनुभव है।
इस टॉवर को 'एजवाक' नाम से जाना जाता है। सुरक्षा के लिहाज सेे लोगों को केबल का सहारा दिया गया था। कनाडा दूसरे देशों के लोगों को पैसे के बदले नागरिकता देता है। 2017 में कनाडा ने 2.70 लाख अप्रवासियों को अपने यहां बसाया है, पिछले साल ही ढाई लाख लोगों को यहां की नागरिकता दी गई थी।