फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालदीव में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने के प्रयास को लेकर अमेरिका की चेतावनी

Thu, 11 Oct 2018 11:44 AM IST
भाषा, वाशिंगटन
विज्ञापन
मालदीव चुनाव
विज्ञापन

अमेरिका ने मालदीव में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने के किसी भी प्रयास के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा कि वह ऐसे किसी भी कदम के खिलाफ उचित कदम उठाएगा। मालदीव के दौरे पर गए अमेरिका के एक वरिष्ठ राजनयिक ने बुधवार को वहां के नेताओं और अधिकारियों से मुलाकात के दौरान यह चेतावनी दी गई।

विज्ञापन

 

 

मालदीव के निवर्तमान राष्ट्रपति अब्दुल्ला यमीन द्वारा सुप्रीम कोर्ट में चुनाव के नतीजों को चुनौती देने के बाद अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘अमेरिका और उसके सहयोगी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने के किसी प्रयास को गहरी चिंता से देखते हैं।


यह महत्वपूर्ण है कि मालदीव के लोगों की इच्छा का सम्मान किया जाए और उसे कायम रखा जाए।’’ प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमने चुनावों से पहले कहा था कि अमेरिका लोकतांत्रिक प्रक्रिया, कानून या स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव को बाधित करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ उचित कार्रवाई करेगा।’’ 

विज्ञापन

 

 

दक्षिण और मध्य एशिया के लिये प्रधान उप सहायक विदेश मंत्री एलिस वेल्स मंगलवार और बुधवार को मालदीव में थीं जहां वह मालदीव के मौजूदा सरकारी अधिकारियों, निर्वाचित राष्ट्रपति और दूसरे नेताओं से मिलीं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें