फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेतन्याहू के भविष्य पर फैसले के लिए मतदान शुरू, जनमत सर्वेक्षणों में फिर से बनाते दिख रहे सरकार

Wed, 10 Apr 2019 10:19 AM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
benjamin netanyahu - फोटो : benjamin netanyahu
विज्ञापन
इजराइल में मंगलवार को मतदान शुरू हो गया है जिसमें यह फैसला होगा कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को भ्रष्टाचार के आरोपों के बावजूद फिर से मौका मिलेगा या राजनीति में नया चेहरा पूर्व सेना प्रमुख उनका स्थान लेंगे।
विज्ञापन


ऐसी उम्मीद है कि मुकाबला करीबी रहेगा। पूर्व सेना प्रमुख बेनी गैंट्ज ने नेतन्याहू को कड़ी चुनौती दी है। जनमत सर्वेक्षणों में नेतन्याहू फिर से सरकार बनाते दिख रहे हैं। मतदान अंतरराष्ट्रीय समयानुसार सुबह चार बजे शुरू हुआ और ज्यादातर इलाकों में शाम सात बजे खत्म होगा। अंतिम नतीजे बुधवार सुबह के बाद ही आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह चुनाव कई तरीके से 69 वर्षीय नेता पर एक जनमत संग्रह होगा जिनकी छवि देश की सुरक्षा और आर्थिक वृद्धि के गारंटर के रूप में बन गई है लेकिन उनके लोकवाद और कथित भ्रष्टाचार ने कई लोगों को बदलाव के लिए तैयार किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें