फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक ऑफ अमेरिका अपने न्यूनतम वेतन को 20 डॉलर तक बढ़ाएगा

Wed, 10 Apr 2019 02:09 AM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बैंक ऑफ अमेरिका
विज्ञापन
बैंक ऑफ अमेरिका अपने 205,000 से अधिक कर्मचारियों के लिए अपना न्यूनतम वेतन 20 डॉलर प्रति घंटा बढ़ा रहा है। एमएसएनबीसी पर सीईओ ब्रायन मोयनिहान द्वारा की गई टिप्पणियों के अनुसार अगले दो वर्षों में कंपनी नए न्यूनतम वेतन को लागू करेगी। यह बात उन्होंने मंगलवार को कही। 
विज्ञापन


कंपनी द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 2021 तक वेतन वृद्धि बढ़ाने से पहले, 1 मई से शुरू होने वाले वेतन को शुरू में 17 डॉलर प्रति घंटे तक बढ़ा दिया जाएगा। बता दें कि दो साल पहले, बैंक के कर्मचारियों को कम से कम 15 डॉलर प्रति घंटा की बढ़ोतरी मिली थी।

बीएसी अपने कर्मचारियों के लिए न्यूनतम मुआवजा देने वाला पहला मुख्य बैंक नहीं है। पिछले साल जनवरी में, जेपी मॉर्गन चेस (जेपीएम) ने स्थानीय लागत के आधार पर 22 हजार कर्मचारियों के लिए न्यूनतम 15 डॉलर से 18 डॉलर तक मजदूरी बढ़ाने की घोषणा की और नवंबर में वाशिंगटन में कर्मचारियों के लिए 18 डॉलर प्रति घंटे के लिए प्रतिबद्ध किया।
विज्ञापन


अमेरिकी कर्मचारी एक मुश्किल भरे श्रम बाजार में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं जिसमें लोग नौकरी खोजने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बता दें कि मार्च में बेरोजगारी दर 3.8% वर्ष-दर-वर्ष रही। हालांकि वेतन में भी वृद्धि हुई है। फिलहाल बैंक ऑफ अमेरिका ने इस मामले पर और टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें