फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yuliia Svyrydenko: अमेरिका के साथ खनिज समझौते में निभाई अहम भूमिका, जानें कौन हैं यूक्रेन की नई प्रधानमंत्री

Tue, 15 Jul 2025 08:51 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।

सार

फरवरी में जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के बीच विवाद हो गया था तो यूलिया स्विरीडेन्को ने मतभेदों को सुलझाने में अहम भूमिका अदा की। उनको अमेरिका के साथ खनिज समझौता कराने का श्रेय दिया जाता है। जानें कौन हैं यूक्रेन की नई पीएम स्विरीडेन्को...।
 
विज्ञापन
यूलिया स्विरीडेन्को। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने यूलिया स्विरीडेन्को को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। स्विरीडेन्को यूक्रेन की प्रमुख अर्थशास्त्री हैं और वह यूक्रेन की उप प्रधानमंत्री थीं। स्विरीडेन्को का नाम हाल ही में अमेरिका-यूक्रेन खनिज समझौते को लेकर चर्चा में आया था। उन्होंने इस समझौते में अहम भूमिका निभाई थी। आइए जानते हैं कौन हैं यूक्रेन की नई पीएम स्विरीडेन्को...।
विज्ञापन


2021 में बनीं थीं उप प्रधानमंत्री
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यूलिया स्विरीडेन्को का जन्म यूक्रेन के चेर्निहीव क्षेत्र  में हुआ है। 39 वर्षीय स्विरीडेन्को ने राज्य प्रशासन में कई पदों पर कार्य किया है। वह राष्ट्रपति कार्यालय की उप प्रमुख रही हैं। इसके साथ ही वह 2021 में अर्थव्यवस्था मंत्री और उप प्रधान मंत्री बनीं। वह मौजूदा पीएम डेनिस शम्हाल का स्थान लेंगीं। 

ये भी पढ़ें: सितंबर में ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे ट्रंप, दूसरी बार राजकीय यात्रा पर जाने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति
विज्ञापन


यूक्रेन की दूसरी महिला पीएम
प्रधानमंत्री बनने से पहले उनकी उम्मीदवारी को यूक्रेन की संसद की मंजूरी मिलनी जरूरी होगी। एक बार मंजूरी मिल जाने पर वह यूलिया तिमोशेंको के बाद यूक्रेन की दूसरी महिला प्रधानमंत्री बन जाएंगी। जिन्होंने 2004 के बाद देश का नेतृत्व किया था।  

अमेरिका के साथ खनिज समझौते से आईं चर्चा में
यूलिया स्विरीडेन्को वर्तमान में यूक्रेन की अर्थव्यवस्था मंत्री हैं। स्विरीडेन्को का नाम हाल ही में अमेरिका-यूक्रेन खनिज समझौते को लेकर चर्चा में आया था। फरवरी में वॉशिंगटन में जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के बीच विवाद हो गया था तो स्विरीडेन्को ने मतभेदों को सुलझाने में अहम भूमिका अदा की। वह झगड़े के तुरंत बाद समझौते का काम पूरा करने के लिए वाशिंगटन गईं थीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अमेरिका के 30 प्रतिशत टैरिफ के जवाब में यूरोपीय संघ करेगा जवाबी कार्रवाई, टैरिफ युद्ध छिड़ने की आशंका

'यूक्रेन की अर्थव्यवस्था को उबारने पर फोकस'
प्रधानमंत्री पद के लिए नाम का एलान होने पर यूलिया स्वीरीडेंको ने एक बयान जारी कर कहा कि यूक्रेन बेहद अहम दौर से गुजर रहा है और फिलहाल उनकी प्राथमिकता युद्धग्रस्त यूक्रेन की अर्थव्यवस्था को बेहतर करना है, साथ ही घरेलू समर्थन कार्यक्रमों को विस्तार देना और हथियारों के उत्पादन में तेजी लाना है। स्वीरीडेंको ने नौकरशाही में कमी करने, व्यापार को बढ़ावा देने और फिलहाल गैर जरूरी खर्चों में कमी लाने की भी बात कही। स्वीरीडेंको ने कहा कि फिलहाल उनका पूरा फोकस देश के सभी संसाधनों को सुरक्षा क्षेत्र में लगाने और युद्ध से उबरने पर है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें