ब्रूसेल्स ने भी अमेरिकी सामानों पर टैरिफ लगाने का एलान कर दिया था, जो सोमवार से लागू होना था, लेकिन फिलहाल इसे टाल दिया गया है और उम्मीद जताई जा रही है कि ट्रंप प्रशासन के साथ इस महीने के अंत में व्यापार समझौता हो सकता है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 30 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के बाद यूरोपीय संघ भी जवाबी कार्रवाई करने पर विचार कर रहा है। यूरोपीय संघ के व्यापार मंत्रियों की सोमवार को ब्रूसेल्स में बैठक हुई, जिसमें अमेरिका द्वारा लगाए गए 30 प्रतिशत टैरिफ को अस्वीकार्य बताया गया। यूरोपीय संघ के व्यापार मंत्रियों ने कहा कि भारी टैरिफ के सरकारों, कंपनियों, उपभोक्ताओं पर विपरीत प्रभाव पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
कई यूरोपीय देशों की अर्थव्यवस्था हो सकती है प्रभावित
यूरोपीय संघ अमेरिका का सबसे बड़ा व्यापार साझेदार है और साथ ही दुनिया का सबसे बड़ा व्यापारिक ब्लॉक भी है। यूरोपीय संघ के व्यापार प्रतिनिधि मारोस सेफकोविच अमेरिका के साथ टैरिफ के मुद्दे पर बातचीत कर रहे हैं। अमेरिका ने मेक्सिको पर भी टैरिफ लगाया है, जो 1 अगस्त से लागू हो जाएगा। इससे फ्रेंच पनीर, इटैलियन चमड़े के उत्पाद, जर्मन इलेक्ट्रोनिक्स और स्पेनिश फार्मास्यूटिकल अमेरिका में और महंगे हो जाएंगे। इससे पुर्तगाल और नॉर्वे की अर्थव्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है। ब्रूसेल्स ने भी अमेरिकी सामानों पर टैरिफ लगाने का एलान कर दिया था, जो सोमवार से लागू होना था, लेकिन फिलहाल इसे टाल दिया गया है और उम्मीद जताई जा रही है कि ट्रंप प्रशासन के साथ इस महीने के अंत में व्यापार समझौता हो सकता है।
नए बाजार तलाश रहा यूरोपीय संघ
अमेरिका द्वारा मेक्सिको पर अवैध प्रवासन और ड्रग्स तस्करी पर रोक न लगा पाने के विरोध में टैरिफ लगाने का एलान किया गया है। वहीं यूरोपीय संघ के साथ व्यापार असंतुलन के चलते टैरिफ का एलान किया गया है। वाशिंगटन से लगातार मिल रही फटकार से परेशान शेफकोविच ने सोमवार को कहा कि यूरोपीय संघ नए बाजार तलाश रहा है और उन्होंने इंडोनेशिया के साथ एक नए आर्थिक समझौते की ओर इशारा किया। गौरतलब है कि यूरोपीय संघ के शीर्ष अधिकारी इस महीने के अंत में एक शिखर सम्मेलन के लिए बीजिंग जाएंगे और दक्षिण कोरिया, जापान, वियतनाम, सिंगापुर, फिलीपींस और इंडोनेशिया जैसे अन्य प्रशांत देशों से भी मिलेंगे। इंडोनेशिया के प्रधानमंत्री ने बीते सप्ताह ही यूरोपीय संघ के साथ एक नई आर्थिक साझेदारी पर हस्ताक्षर करने के लिए ब्रुसेल्स का दौरा किया था।