फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Volodymyr Zelenskyy: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की पत्नी संग फोटोशूट पर घिरे, जमकर किए जा रहे ट्रोल

Wed, 27 Jul 2022 07:41 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव

सार

यूद्ध के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की हर मोर्चे पर आगे नजर आए। कई बार उन्हें सेना के साथ अग्रिम मोर्चों पर भी देखा गया। लेकिन अब वह आलोचना के घेरे में नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
Zelensky photoshoot - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युद्धग्रस्त यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की अपने एक फोटोशूट के लिए आलोचना के घेरे में हैं और जमकर ट्रोल किए जा रहे हैं। एक मैग्जीन के लिए किए गए इस फोटोशूट में युद्धग्रस्त यूक्रेन के राष्ट्रपति अपनी पत्नी के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। जेलेंस्की के ये फोटो सामने आने के बाद लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा घोषित युद्ध के कारण यूक्रेन एक गंभीर संकट से जूझ रहा है। यहां व्यापक आर्थिक और जनहानि हुई है। हर तरफ बर्बादी के निशान दिख रहे हैं। रूस के हमले के बाद बड़ी संख्या में लोग विस्थापित हुए हैं। 

विज्ञापन


युद्ध के दौरान जेलेंस्की हर मोर्चे पर आगे नजर आए थे 
यूद्ध के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की हर मोर्चे पर आगे नजर आए। कई बार उन्हें सेना के साथ अग्रिम मोर्चों पर भी देखा गया। रूस के मुकाबले एक बेहद छोटे देश के नेता के रूप में जेलेंस्की ने न सिर्फ अपने देश बल्कि दूसरे देशों से भी तारीफें बटोरीं। हालांकि, 4 महीने की जंग के बाद अब जेलेंस्की को इन तस्वीरों की वजह से ऑनलाइन ट्रोल किया जा रहा है। वोग मैग्जीन के लिए उनका फोटोशूट उनके लिए मुसीबत बन गया है। उन्होंने अपनी पत्नी और फर्स्ट लेडी ओलेना जेलेंस्का के साथ वोग मैग्जीन के डिजिटल कवर पेज के लिए पोज दिए जिसके बाद अब वह निशाने पर हैं।  

विज्ञापन


एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए दिखे जेलेंस्की और पत्नी 
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जेलेंस्की अपनी पत्नी के साथ कुर्सी पर बैठे हैं और टेबल पर एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए हैं। बाकी तस्वीरों में वे आपस में गले भी मिल रहे हैं। साथ ही एक बंकरनुमा महल में भी उन्होंने फोटो खिंचवाई है। इसके अलावा यूक्रेन में युद्ध की स्थिति को उजागर करने के लिए ओलेना ने टैंकरों और सैनिकों के पास भी फोटो क्लिक करवाई है। 
विज्ञापन


अब इस फोटोशूट की ऑनलाइन आलोचना हो रही है। एक यूजर ने लिखा, मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि जेलेंस्की वोग के लिए फोटोशूट कर रहे हैं, जबकि रूस उनके देश पर बमबारी कर रहा है। यह बहुत ही मूर्खतापूर्ण है। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, देश युद्ध के दौर से गुजर रहा है। जेलेंस्की सोच रहे होंगे कि शायद मेरी पत्नी के साथ वोग फोटोशूट कुछ मदद कर सकता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें