फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Volodymyr Zelensky: ट्रंप के साथ बैठक को जेलेंस्की ने बताया बेहतरीन बातचीत, बोले- सुरक्षा गारंटी पर हुई चर्चा

Tue, 19 Aug 2025 02:43 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने की कोशिशों के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से अहम मुलाकात की। जेलेंस्की ने इसे अब तक की सबसे अच्छी और सकारात्मक बातचीत बताया। उन्होंने कहा कि इसमें यूक्रेन को दी जाने वाली सुरक्षा गारंटी पर गंभीर चर्चा हुई।

विज्ञापन
वोलोदिमीर जेलेंस्की, डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एक्स/वोलोदिमिर जेलेंस्की
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष रोकने के उद्देश्य से अलास्का में व्लादिमीर पुतिन के बाद सोमवार को व्हाइट हाउस में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच अहम वार्ता हुई। जेलेंस्की ने सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई बातचीत को अबतक की सबसे अच्छी और सकारात्मक बातचीत बताया। उन्होंने ने कहा कि इस बैठक में दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन को दी जाने वाली सुरक्षा गारंटी को लेकर अहम चर्चा हुई।

विज्ञापन


बता दें कि जेलेंस्की यूरोपीय नेताओं के साथ एक विस्तारित बैठक में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि हमारी राष्ट्रपति ट्रंप से बहुत अच्छी बातचीत हुई और यह अब तक की सबसे बेहतरीन बातचीत थी। उन्होंने आगे कहा कि माफ कीजिए, शायद सबसे बेहतरीन बातचीत भविष्य में भी हो।

ये भी पढ़ें:- इस बार बदले नजर आए ट्रंप के तेवर: मुलाकत के दौरान इस वजह से की जेलेंस्की की तारीफ, बोले- मैंने भी यही कहा है
विज्ञापन


बैठक से पहले ट्रंप ने क्या कहा था?
बैठक से ठीक पहले ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जेलेंस्की युद्ध तुरंत खत्म कर सकते हैं अगर वह समझौते के लिए तैयार हों। ट्रंप ने साफ संकेत दिया कि यूक्रेन क्रीमिया वापस नहीं पा सकता और न ही नाटो में शामिल हो सकता। उन्होंने दावा किया कि कुछ चीजें कभी नहीं बदलतीं। इस पर जेलेंस्की ने जवाब दिया कि युद्ध को जल्दी और स्थायी रूप से खत्म करने की सभी की इच्छा है, लेकिन शांति अस्थायी नहीं बल्कि टिकाऊ होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि क्रीमिया और डोनबास की तरह रूस को फिर से हमला करने का मौका नहीं मिलना चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Trump-Zelenskyy Meeting: ट्रंप बोले- रूस-यूरोप शांति चाहते हैं; जेलेंस्की ने भी पुतिन से बातचीत के दिए संकेत

जेलेंस्की ने नाटो महासचिव से की थी मुलाकात
गौरतलब है कि इससे पहले जेलेंस्की ने नाटो महासचिव मार्क रुटे और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन साउथ पोर्टिको पर मुलाकात की। इसके अलावा जर्मनी, फिनलैंड, फ्रांस, इटली और ब्रिटेन के शीर्ष नेता भी इसमें शामिल हुए। जेलेंस्की ने ट्रंप से मुलाकात से पहले कहा कि युद्ध रोकने के लिए रूस पर दबाव डालना होगा। साथ ही जेलेंस्की बोले कि इस मुद्दे पर हमारा मुख्य लक्ष्य स्थायी शांति है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें