फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

शिखर सम्मेलन में पहली बार आमने सामने हुए किम जोंग और पुतिन

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Thu, 25 Apr 2019 03:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
किम जोंग उन और व्लादिमीर पुतिन - फोटो : PTI

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने पहले शिखर सम्मेलन में दोनों देशों के संबंधों को बढ़ावा देने की बात कही है। दोनों नेताओं के बीच रूस के सुदूर पूर्व में व्लादिवोस्तोक के बंदरगाह शहर के पास गुरुवार को बतचीत हुई।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक किम और पुतिन ने परमाणु निरस्त्रीकरण पर बातचीत की। वहीं पुतिन ने उत्तर कोरियाई-अमेरिकी संबंधों को सामान्य बनाने के लिए समर्थन करने की पेशकश की है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ फरवरी में हनोई में वार्ता बेनतीजा रहने के बाद किम ने पुतिन के साथ बैठक की है।

पुतिन के साथ बैठक करने के बाद किम ने कहा कि दोनों नेताओं ने बीच आपसी हित के मुद्दों और मौजूदा मुद्दों पर सार्थक बातचीत हुई है। वहीं पुतिन का कहना है कि हमने दो कोरियाई के बीच रिश्तों पर बातचीत की। 

किम पुतिन के साथ शिखर वार्ता करने के लिए बुधवार को रूस पहुंचे थे। किम ने बुधवार को रूस में प्रवेश करते ही कहा था कि वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ सार्थक एवं सफल शिखर वार्ता करने को उत्सुक हैं।

किम ने अपनी ट्रेन के सीमा पार करने के बाद खासान में एक रूसी टेलीविजन से कहा, "मैं उम्मीद करता हूं कि यह बैठक सफल एवं सार्थक रहेगी... मैं कोरियाई प्रायद्वीप की स्थिति के समाधान और हमारे द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति पर ठोस चर्चा कर पाऊंगा।" 

किम जोंग पुतिन के साथ की बैठक से दुनिया तक ये संदेश पहुंचाना चाहते हैं कि अमेरिका के साथ वार्ता असफल होने के बाद भी उत्तर कोरिया के पास ताकतवर देशों का साथ है।

वहीं अमेरिकी प्रतिबंधों से उत्तर कोरिया की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंच रहा है और बातचीत भी सफल नहीं हो पाई। लेकिन इस बैठक से उत्तर कोरिया रूस की मदद से अपनी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की कोशिश कर सकता है।

इससे पहले उत्तर कोरिया अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो को हनोई सम्मेलन सफल ना होने के पीछे जिम्मेदार बता चुका है। इसी महीने के शुरू में उत्तर कोरिया ने कहा था कि माइक पोम्पियो को परमाणु पर चल रही बातचीत से बाहर किया जाए क्योंकि वह "बहुत बकवास करते हैं।" उसने कहा था कि पोम्पियो की जगह किसी ऐसे व्यक्ति को रखा जाए, जो बातचीत को गंभीरता से ले। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next