श्रीलंका की राजधानी कोलंबो से 40 किमी पूर्व में पुगोड़ा शहर में धमाका होने की खबर आई है। राइटर्स के मुताबाकि इस शहर से धमाके की आवाज सुनाई दी है। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
ईस्टर संडे पर हुए आत्मघाती हमलों और सिलसिलेवार धमाकों के बाद से यहां आपातकाल लगा हुआ है। पूरा देश हाई अलर्ट पर है। आतंकी हमले की जांच की जा रही है। इस जांच में आए दिन बड़े खुलासे हो रहे हैं। हमला करने के लिए चर्च और फाइव स्टार होटलों को निशाना बनाया गया था।