फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: कनाडा में वेटर की नौकरी के लिए कतार में दिखे हजारों भारतीय छात्र, डराने वाले वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता

Mon, 07 Oct 2024 10:00 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

कनाडा से वायरल हो रहे एक वीडियो ने चिंता बढ़ा दी है, जिसमें कथित तौर पर भारत से आए छात्रों की लंबी लाइन दिख रही है, जो ब्रैम्पटन, कनाडा में तंदूरी फ्लेम रेस्तरां के बाहर कतार में खड़े हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में कथित तौर पर वेटर और सर्वर के पदों के लिए इंटरव्यू के लिए लाइन में लगे लगभग 3,000 छात्रों को दिखाया गया है। कनाडा से वायरल हो रहे एक वीडियो ने चिंता बढ़ा दी है, जिसमें कथित तौर पर भारत से आए छात्रों की लंबी लाइन दिख रही है, जो ब्रैम्पटन, कनाडा में तंदूरी फ्लेम रेस्तरां के बाहर कतार में खड़े हैं। इस वीडियो ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों, खासकर कनाडा में पढ़ाई या काम करने के इच्छुक छात्रों के लिए अवसरों के बारे में अलग ही बहस छेड़ दी है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
इस वीडियो को मेघ अपडेट्स की तरफ से सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया गया है, जिसमें कैप्शन दिया गया है, कनाडा से डरावना दृश्य, जब ब्रैम्पटन में एक नए रेस्तरां के विज्ञापन के बाद वेटर की नौकरी के लिए 3,000 छात्र (ज्यादातर भारतीय) कतार में खड़े हैं। ट्रूडो के कनाडा में भारी बेरोजगारी? गुलाबी सपनों के साथ भारत छोड़कर कनाडा जा रहे छात्रों को गंभीर आत्मनिरीक्षण की आवश्यकता है!



सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना वीडियो
हालांकि इस वायरल वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की जा सकी है, लेकिन ऑनलाइन इसे लेकर खूब चर्चा की जा रही है। कुछ लोगों ने आर्थिक अनिश्चितता के बीच विदेश जाने के समय के बारे में अपनी चिंता व्यक्त की। एक इंटरनेट यूजर ने कहा, लोगों को यह समझने की जरूरत है कि मंदी के दौर में विदेश जाने का यह सही समय नहीं है।
विज्ञापन


वहीं अन्य लोगों ने छात्रों का बचाव करते हुए कहा कि कई अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए पार्ट टाइम काम करना एक आम बात है। जबकि एक यूजर ने लिखा की, ईमानदारी से कहूं तो, अगर वे छात्र हैं और अभी भी पढ़ाई कर रहे हैं, तो वेटर की नौकरी करना शायद खुद का खर्च चलाने के लिए सही काम है। इसे बेरोजगारी नहीं कहा जाना चाहिए। एक अन्य ने कहा, ये पार्ट टाइम काम जैसा लगता है। पश्चिम में यही संस्कृति है जहां छात्र ऐसी नौकरियां करते हैं।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें