फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Voilence: पापुआ न्यू गिनी में अवैध खनन को लेकर हिंसा, 20 की मौत; जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका

Mon, 16 Sep 2024 02:54 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

यह हिंसा पोर्गेंरा घाटी में कई दिनों से चल रही है। पापुआ न्यू गिनी के संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सलाहकार मेट बागोसी ने कहा कि हिंसा में 20 लोगों की मौत हो चुकी है। लड़ाई जारी है। यह संख्या 50 तक हो सकती है।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पापुआ न्यू गिनी में अवैध खनन को लेकर हुई हिंसा में 20 लोगों की मौत हो गई। संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी के मुताबिक हिंसा में जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।  अधिकारियों के मुताबिक यह हिंसा पोर्गेंरा घाटी में कई दिनों से चल रही है। पापुआ न्यू गिनी के संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सलाहकार मेट बागोसी ने कहा कि हिंसा में 20 लोगों की मौत हो चुकी है। लड़ाई जारी है। यह संख्या 50 तक हो सकती है। 

विज्ञापन


बागोसी ने कहा कि कुछ पुलिस बल ने हिंसा रोकने के लिए आगे बढ़ना शुरू किया है। हालांकि घायलों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं मिली है।  पोप फ्रांसिस ने पिछले सप्ताह पापुआ न्यू गिनी का दौरा किया था। इस दौरान पर वह एशिया प्रशांत क्षेत्र में 11 दिन की यात्रा पर रहे थे। उन्होंने वहां के लोगों से एक-दूसरे अच्छा व्यवहार करने के लिए कहा था। 
विज्ञापन


हिंसा उस क्षेत्र के पास हुई है जहां मई में भूस्खलन हुआ था। पापुआ न्यू गिनी में पहाड़ी पर हुए भूस्खलन में 2,000 से अधिक लोग जिंदा दफन हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें